लोकसभा चुनाव 2024: जम्मू कश्मीर के 3 बजे तक के मतदान आंकड़े आए सामने, अब तक 57.76% हुई वोटिंग

KNEWS DESK-  लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल यानी आज सुबह 7 बजे से शुरू हो चुका है, जो शाम 6 बजे तक चलेगा| बता दें कि आज 13 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 88 सीटों पर वोटिंग चल रही है| दूसरे चरण की वोटिंग में 3 बजे तक हुए मतदान के आंकड़े भी सामने आ गए हैं| चलिए आपको जम्मू कश्मीर की एकमात्र रियासी लोकसभा सीट पर हुए 3 बजे तक का मतदान प्रतिशत बताते हैं|

जम्मू कश्मीर में 3 बजे तक 57.76 प्रतिशत हुआ मतदान

आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर में सुबह 7 बजे से शुरू हुआ लोकसभा चुनाव कड़ी सुरक्षा के बीच चल रहा है| यहां 59008 पुरुष, 53129 महिला व 2 किन्नर मतदाता हैं| जम्मू कश्मीर में बीजेपी प्रत्याशी जुगल किशोर शर्मा और कांग्रेस उम्मीदवार रमन भल्ला के बीच मुकाबला जारी है| वहीं चुनाव आयोग के मुताबिक, लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 1,202 उम्मीदवार मैदान में हैं| कुल 16 करोड़ मतदाताओं के लिए 1 लाख 67 हजार वोटिंग सेंटर बनाए गए हैं|

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.