‘इस मामले पर हम सीरियस हैं’, पन्नू मामले पर अमेरिका ने भारत से की बड़ी अपील

KNEWS DESK- खालिस्तानी अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू को मारने की साजिश के मामले पर अमेरिका ने एक बार फिर प्रतिक्रिया दी है। इस मामले पर बाइडन प्रशासन ने कहा कि गुरपतवंत सिंह पन्नू को मारने की साजिश के पीछे के लोगों को जिम्मेदार ठहराने के लिए अमेरिका, भारत के साथ काम कर रहा है।

बाइडेन प्रशासन ने कहा कि अमेरिका उन लोगों को जवाबदेह ठहराने के लिए भारत सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है जो अमेरिकी धरती पर खालिस्तानी अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नून की हत्या की साजिश में शामिल हैं। भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता पर पिछले साल नवंबर में फेडरल प्रॉसीक्यूटरों ने पन्नू की हत्या की नाकाम साजिश में शामिल होने के आरोप तय किए थे। अमेरिकी फेडरल प्रॉसीक्यूटरों ने आरोप लगाया है कि गुप्ता एक भारतीय सरकारी कर्मचारी के साथ काम कर रहे थे और पन्नू की हत्या के लिए एक हत्यारे को 1,00,000 डॉलर देने पर राजी हुए थे। भारत ने आरोपों की जांच के लिए पहले ही एक जांच समिति बना दी है।

डोनाल्ड लू ने कहा कि डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस ने आरोप लगाया है कि भारत सरकार में काम कर रहे किसी व्यक्ति के इशारे पर एक भारतीय नागरिक ने अमेरिकी धरती पर एक अमेरिकी नागरिक की हत्या की कोशिश की है। लू ने कहा कि बाइडेन प्रशासन इस मामले को बेहद गंभीरता से लेता है और उनसे इस मुद्दे को सबसे ऊंचे स्तर पर उठाया है।

उन्होंने कहा कि जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराने के लिए अमेरिका की तरफ से भारत को कहा गया है। उनके मुताबिक इस वक्त अमेरिका, भारत के साथ इस मामले को लेकर काम कर रहा है ताकि जो लोग इसमें शामिल हैं, उनको जल्दी से जल्दी कानून के दायरे में लाया जाए। लू मिनेसोटा से कांग्रेस सदस्य डीन फिलिप्स के एक सवाल का जवाब दे रहे थे, जिन्होंने पूछा था कि क्या रूस में लेक्सी नवलनी की हत्या से जुड़े 500 से ज्यादा लोगों पर लगाए गए प्रतिबंधों के जैसे प्रतिबंध उन लोगों पर लगाने पर विचार किया जा रहा है जो संभावित तौर पर पन्नू की हत्या की साजिश में शामिल हैं। ये एक गंभीर मुद्दा है। अमेरिका और भारत के बीच एक गंभीर मुद्दा है। डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस ने आरोप लगाया है कि भारत सरकार में काम कर रहे किसी व्यक्ति के इशारे पर एक भारतीय नागरिक ने अमेरिकी धरती पर एक अमेरिकी नागरिक की हत्या का प्रयास किया है। हम प्रशासन में इस मामले को बेहद गंभीरता से लेते हैं और इस मुद्दे को हमने भारत के साथ सबसे ऊंचे स्तर पर उठाया है। हम इस समय भारत के साथ मिलकर काम कर रहे हैं ताकि भारत इस गंभीर अपराध के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहरा सके। हम जो देख सकते हैं, वो ये है कि भारत ने खुद घोषणा की है कि उन्होंने इस मामले की जांच के लिए एक जांच समिति बनाई है और हम उनसे न्याय सुनिश्चित करने के लिए तेजी और पारदर्शिता से काम करने को कहते हैं।

ये भी पढ़ें-  सिटी सेंटर मॉल रायपुर में बड़ा हादसा, एक साल का मासूम एस्कलेटर में चढ़ते वक्त पिता की गोद से कूदकर तीसरे फ्लोर से नीचे गिरा, मौत से परिजन सदमे में

About Post Author