चंद्रयान-3 की सफलता पर भारत को मुस्लिम देशों ने दी बधाई, जानिए किसने क्या कहा?

KNEWS DESK… भारत के मून मिशन चंद्रयान-3 ने बुधवार को चांद के दक्षिणी ध्रुव में सफलतापूर्वक लैंडिंग कर ली है. इसरो की इस सफलता के बाद भारत चांद की सतह पर कदम रखने वाला चौथा देश बन गया है. चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग के बाद दुनियाभर से प्रतिक्रिया आ रही है. अरब देशों ने भी चांद पर कदम रखने के लिए भारत को बधाई दी है.

दरअसल आपको बता दें कि भारत ने 14 जून 2023 को मून मिशन चंद्रयान-3 को LVM3-M4 रॉकेट से लॉन्च किया था. 42 दिन की लंबी यात्रा के बाद चंद्रयान-3 ने कल यानी बुधवार शाम को अपने निर्धारित समय पर चंद्रमा पर साॅफ्ट लैंडिंग की. चंद्रयान-3 की सफलता के बाद यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और उपराष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने भारत और पीएम मोदी को बधाई दी है.

जानकारी के लिए बता दें कि यूएई के राष्ट्रपति ने हिंदी में ट्वीट करते हुए लिखा, “मैं चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए अपने मित्र नरेंद्र मोदी और भारतीय लोगों को ढेर सारी बधाई देता हूं। यह एक अद्भुत वैज्ञानिक उपलब्धि है और मानवता की सेवा में भारतीय सभ्यता के योगदान का प्रमाण है. मैं सच्चे दिल से भारत की और अधिक सफलता की कामना करता हूँ.”

UI के राष्ट्रपति ने दी बधाई

UI के उपराष्ट्रपति ने ट्वीट करते हुए लिखा, ” चांद पर सफल लैंडिंग के लिए भारत और भारत में रह रहे हमारे दोस्तों को बधाई. राष्ट्रों का निर्माण दृढ़ता से होता है, भारत इतिहास बनाता रहा है.”

यूएई के विदेश मंत्री शेख ने राष्ट्रपति के बधाई संदेश वाले ट्वीट को रिपोस्ट कर दी बधाई

यूएई के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान ने भी भारत का तिरंगा झंडा और ताली बजाते हुए इमोजी ट्वीट किया है. इसके अलावा उन्होंने यूएई के राष्ट्रपति के बधाई संदेश वाले ट्वीट को रिपोस्ट किया.

बहरीन किंग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी बधाई

गौरबतल है कि अरब देश बहरीन ने भी चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर भारत और पीएम मोदी को बधाई दी है. बहरीन के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए कहा है कि चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के लिए विदेश मंत्री ने बहरीन किंग और पीएम की ओर से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है.

बहरीन की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ” विदेश मंत्री डॉ अब्दुल्लातिफ बिन राशिद अल जयानी ने दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में आयोजित हो रहे 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. मुलाकात के दौरान विदेश मंत्री ने भारत के चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग पर बहरीन किंग हमद बिन ईसा अल खलीफा और रॉयल प्रिंस और प्रधानमंत्री सलमान बिन हमद अल खलीफा की ओर से नरेंद्र मोदी को बधाई दी.

इसरो और भारत के लोगों को इस असाधारण उपलब्धि के लिए बधाई-क्राउन प्रिंस

बहरीन के क्राउन प्रिंस के कार्यालय ने ट्वीट करते हुए लिखा है, “चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला भारत पहला देश बन गया है. भारत के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण है. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, इसरो और भारत के लोगों को इस असाधारण उपलब्धि के लिए बधाई.

 

ओमान के विदेश मंत्री ने दी देशवासियों को दी बधाई

अरब देश ओमान के विदेश मंत्री बद्र अलबुसेदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, “चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग के लिए भारत को बधाई. भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक मील का पत्थर. हम नई खोजों और वैज्ञानिक प्रगति की आशा करते हैं.”

About Post Author