इकोनॉमिक तौर पर कितना मजबूत भारत, WGC ने जारी की नई लिस्ट…

KNEWS DESK- WGC यानी World Gold Council चर्चा में है क्योंकि WGC हर साल बताती है कि किस देश के पास कितना गोल्ड है और अब एक बार फिर से WGC ने नई लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में भारत कौन- से नंबर पर है ये भी आपको बताते हैं-

सबसे अधिक गोल्ड रिजर्व वाले देशों की सूची-

1. फोर्ब्स के मुताबिक, सबसे अधिक सोने का भंडार अमेरिका के पास है। अमेरिका के पास 8,1336.46 टन गोल्ड रिजर्व है।

2. जर्मनी के पास दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा सोने का भंडार है। उसके पास 3,352.65 टन स्वर्ण भंडार है।

3. जर्मनी के बाद सबसे अधिक सोना  2,451.84 टन इटली के पास है।

4. फ्रांस के पास 2,436.88 टन सोने का भंडार है।

5. रूस स्वर्ण भंडारण के मामले में दुनिया में पांचवें स्थान पर है. रूस के 2,332.74 टन सोने का भंडार है।

6. चीन 2,191.53 टन सोने के भंडार के साथ स्वर्ण भंडारण के मामले में छठे स्थान पर है।

7. स्विट्जरलैंड के पास 1,040.00 टन सोने का भंडार है।

8. जापान स्वर्ण भंडारण के मामले में दुनिया में आठवें स्थान पर है और उसके पास 845.97 टन सोने का भंडार है।

9. इस सूची में नौवें नंबर पर भारत है. भारत के पास 800.78 टन सोने का रिजर्व है।

10. नीदरलैंड के पास 612.45 टन सोने का भंडार है।

दरअसल, युद्ध या किसी इमरजेंसी से उभरने में गोल्ड रिजर्व ही मदद करता है। यही बताता है कि कोई देश इकोनॉमिक तौर पर कितना मजबूत है।

ये भी पढ़ें-  भजन संध्या में शामिल हुए मुस्लिम समाज के लोग, हिंदू- मुस्लिम एकता का दिया संदेश

About Post Author