ताइवान में 7.5 की तीव्रता वाले भूकंप ने मचाई तबाही, कई इमारतें हुई ध्वस्त, सुनामी की भी चेतावनी

KNEWS DESK – ताइवान की राजधानी ताइपे में आज सुबह आए जोरदार भूकंप के झटकों से पूरा शहर दहल गया| इस भूकंप ने दक्षिणी द्वीपों को हिलाकर रख दिया | वहीं भूकंप कारण जापान के मौसम विभाग ने दक्षिणी द्वीप समूह ओकिनावा के लिए सुनामी की चेतावनी जारी कर दी है| इस भूकंप ने ताइवान में बड़ी तबाही मचाई है| कई बड़ी इमारते भूकंप से ध्वस्त हो गई, जिसमें सात लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने की खबर है|

Taiwan Earthquake LIVE News in Hindi: Bhukamp in Taiwan -Taiwan Earthquake LIVE: ताइवान में 25 साल के बाद सबसे शक्तिशाली भूकंप, कई लोग इमारतों में फंसे, सुनामी का अलर्ट | Jansattaभूकंप की कई तस्वीरें और वीडियो आए सामने

आपको बता दें कि ताइवान में बुधवार को सुबह आये 7.5 भूकंप ने भारी तबाही मचाई है| जिसमें कई ऊँची – ऊँची इमारतें ढह गयी| इस भारी तबाही में अब तक सात लोगों की मौत होने की खबर व 700 से अधिक लोग घायल बताये जा रहें हैं, वहीं कई लोगों के अभी भी फंसे होने की खबर है | राहत एवं बचाव कार्य लगातार अभी जारी है| इस तबाही के बीच ट्रेन सेवाओं को भी बंद कर दिया गया है, वहीं बिजली की सप्लाई भी बाधित हो गयी है| ताइवान में आये इस विनाशकारी भूकंप की कई तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं जिनमे बड़ी -बड़ी इमारतों को गिरते हुए देखा जा रहा है|

 

अब तक का सबसे शक्तिशाली भूकंप

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केंद्र हुलिएन शहर से लगभग 18 किमी दक्षिण में स्थित है। अधिकारियों के मुताबिक 25 वर्षों में यह ताइवान में आया, जिसका असर पड़ोसी द्वीपों पर महसूस किया गया| यह अब तक का सबसे शक्तिशाली भूकंप माना जा रहा है। इससे पहले सितंबर 1999 में ताइवान में 7.6 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 2400 लोगों की मौत हुई थी|

About Post Author