नई प्रॉपर्टी की मालकिन बनीं मनीषा रानी, फैंस के साथ शेयर की खुशी

KNEWS DESK- झलक दिखला जा 11 की विनर मनीषा रानी आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं| सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मनीषा को बिग बॉस OTT 2 से काफी पॉपुलैरिटी मिली| शो के बाद उन्हें काफी काम मिला| वो अपने करियर में आगे बढ़ती ही जा रही हैं| वहीं मनीषा रानी ने लग्जरी कार खरीदने के बाद अब प्रॉपर्टी खरीदी है, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी है|

बता दें कि मनीषा रानी ने हाल ही में यूट्यूब पर एक व्लॉग शेयर किया था, जिसमें उन्होंने एल्विश यादव को अनफॉलो करने के पीछे की वजह बताई थी| वहीं उनका एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मनीषा ने फैंस के साथ अपनी बड़ी खुशी शेयर की है|

मनीषा रानी ने बताया कि उन्होंने बिहार में खुद की जमीन खरीदी है| जमीन रजिस्ट्री के कागज भी मनीषा ने वीडियो में फैंस को दिखाए हैं| मनीषा रानी ने उस बड़ी जमीन की वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसपर उनका नया घर बनने की तैयारी चल रही है| मनीषा के इस वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं| फैंस मनीषा की नई अचीवमेंट के लिए काफी खुश हैं|

About Post Author