आँखों में कॉन्टैक्ट लेंस का इस्तेमाल करने से जा सकती है आँखों की रोशनी

HEALTH DESK :  देश भर में अधिकतर लोग आँखों और चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए या चिकित्सीय उद्देश्यों के लिए कॉन्टैक्ट लेंस लगाते हैं|यदि ठीक तरह से देखभाल की जाए तो कॉन्टैक्ट लेंस सुरक्षित होता है|वैसे तो कॉन्टेक्ट लेंस आपकी खूबसूरती को बढ़ाता है| लेकिन इसके कारण आंखों में कई तरह की समस्याएं होने की संभावना बनी रहती है|जहां पहले लोग अपनी आंखों पर चश्मा पहना करते थे| वहीं अब वो लोग कॉन्टैक्ट लेंस लगाते हैं|सिर्फ विज़न कमजोर होने के लिए ही नहीं बल्कि अपनी आंखों के कलर में बदलाव करने के लिए अब लोग लेंस का इस्तेमाल करते हैं|लेंस अब तो लोगों का शौक बन चुका है|

इसमें कोई शक की बात नहीं है, कि कॉन्टैक्ट लेंस के कारण आपको चश्मा लगाने की झंझट से काफी छुटकारा मिला है| लेकिन आप ये नहीं जानते हैं, कि कॉन्टैक्ट लेंस से जुड़े ऐसे कई खतरे हैं, जिनके बारे में आपको जानकर सावधान हो जाना चाहिए|हालाँकि कॉन्टैक्ट लेंस आपको अच्छा लुक देते हैं| लेकिन इनके अत्यधिक  इस्तेमाल से आपको कई गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है|चलिए आपको बताते हैं, कि कॉन्टैक्ट लेंस का प्रयोग आपको क्यों नही करना चाहिए ?

यदि आप लंबे समय तक कॉन्टैक्ट लेंस का इस्तेमाल करते हैं,तो आपकी आंखों में एलर्जी की समस्या हो सकती है|जिसके कारण आंखों में खुजली, जलन और पानी आने की परेशानी का सामना आपको करना पड़ेगा|आपको बता दें कि कॉन्टैक्ट लेंस हवा में शामिल एलर्जिक पार्टिकल्स को आंखों में इकट्ठा करने का कार्य करते हैं|

कॉन्टैक्ट लेंस का ज्यादा प्रयोग करने से आपकी आंखें लाल हो जाती हैं|अगर आप ब्रांडेड कॉन्टैक्ट लेंस का इस्तेमाल करेंगे तो आपको कोई दिक्कत नहीं होगी ऐसा बिलकुल भी नहीं है| कॉन्टैक्ट लेंस कोई भी हो लेकिन उसका ज्यादा इस्तेमाल करने से वह आपकी आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है|

काफी समय तक कॉन्टैक्ट लेंस पहनने से आंखों में धुंधलेपन जैसा दिखने लगता है| ये आंखों की कई बीमारियों की वजह भी बन सकता है|इसलिए इसका इस्तेमाल आपको कम से कम करना चाहिए|

♦  कॉन्टैक्ट लेंस के कारण आंखों में इन्फेक्शन जैसी समस्या भी हो सकती है|जब कॉन्टैक्ट लेंस को सही तरीके से आँखों में फिट न करो तो लेंस कॉर्निया के साथ बार-बार टकराता है| जिससे इन्फेक्शन की समस्या बढ़ सकती है|

लंबे समय तक कॉन्टैक्ट लेंस लगाना आंखों में दर्द का कारण जाता है|अगर आपको कॉन्टैक्ट लेंस की वजह से आंखों में दर्द की समस्या महसूस हो रही है|तो इसका इस्तेमाल बंद कर दें|नहीं तो आगे चलकर आपको कई समस्या का सामना करना पड़ सकता है|

आंखों को भी काफी मात्रा में ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है|आप अधिक समय तक आंखों में कॉन्टैक्ट लेंस लगाए रखते हौं| या इसे लगाकर ही सो जाते हैं| तो आपकी आंखों में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है|

About Post Author