बारिश के मौसम में हेल्दी रहने के लिए करें इन चीजों का सेवन, बीमारियां रहेंगी दूर

KNEWS DESK- तेज गर्मी के बीच अचानक बारिश होने से कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है| ऐसे मौसम में कई कीटाणु और वायरस भी एक्टिव हो जाते हैं| इस मौसम में खासतौर पर अपने शरीर का ध्यान रखना चाहिए| ऐसे में कई तरीके की समस्याओं से बचने के लिए आपको हेल्दी चीजों का सेवन करना चाहिए| चलिए आपको बताते हैं उन चीजों के बारे में जिनसे आप स्वस्थ रह सकते हैं|

फल का सेवन करें 

बारिश में इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है और कई तरह के इंफेक्शन और बीमारियां बढ़ने लगती हैं| ऐसे में सही डाइट लेना बहुत जरूरी है|  इस मौसम में सीजनल फल खाने से शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत किया जा सकता है| फलों में पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व होते हैं| गर्मी और बारिश के मौसम में स्किन को हेल्दी और चमकदार रखने के लिए आपको कम से कम 3 लीटर पानी हर दिन पीना चाहिए|

हल्के गुनगुने पानी का सेवन करें

बरसात के मौसम में स्किन के साथ पेट में भी कई समस्या आ जाती हैं| इस मौसम में गुनगुने पानी का सेवन करें क्योंकि गुनगुना पानी पीने से डाइजेस्टिव सिस्टम को काम करने में आसानी होती है और मौसम में बदलाव के कारण एलर्जी और गले के संक्रमण को कम करने में भी फायदेमंद होता है|

काढ़े का सेवन करें 

बरसात में बीमरियों की संभावना हमेशा बनी रहती हैं। ऐसे में सर्दी, खांसी, संक्रमण से बचने के लिए काढ़ा बेहतरीन आयुर्वेदिक उपचार है| यह आपकी प्रतिरक्षा को बढ़ाने में भी मदद करता है और इसे किचन में मौजूद सामग्रियों जैसे इलायची, काली मिर्च, लौंग, शहद से तैयार किया जा सकता है|

हल्दी वाले दूध का सेवन करें

मानसून के दौरान, सर्दी, फ्लू और खांसी जैसी समस्या हो जाती है| इन समस्याओं से बचने के लिए आपको हल्दी वाले दूध का सेवन करना चाहिए| यह बहुत फायदेमंद होता है|

About Post Author