क्या पूरे गोल आकार का होता है इंद्रधनुष…? जानें इसका असली शेप

KNEWS DESK- सभी लोगों ने इंद्रधनुष जरुर देखा होगा| आमतौर पर हमें बरसात के मौसम में आसमान साफ होने पर दिखाई देता है| आपने गौर किया होगा कि इंद्रधनुष हमेशा आधे गोले के आकार में ही दिखता है| कभी भी पूरा नहीं दिखता| क्या आपने कभी सोचा है कि इंद्रधनुष पूरा क्यों नहीं दिखता? असल में इसके पीछे एक गहरा रहस्य छुपा हुआ है, जिसके बारे में आज हम आपको बताएंगे|

आधा इंद्रधनुष दिखने का कारण

आपको यही लगता होगा कि इंद्रधनुष हमेशा आधे गोले के आकार में ही बनता है लेकिन ऐसा बिलकुल नहीं है| दरअसल, इंद्रधनुष हमें पूरा नहीं दिखाई देता है| इंद्रधनुष हमेशा एक तरफ से दूसरे तरफ तक आधा गोल ही दिखता है लेकिन सच तो ये है कि वह पूरा गोल होता है| चलिए बताते हैं कि जब ये पूरा गोल होता है तो फिर सिर्फ आधा ही क्यों दिखता है|

आपको पता है कि पृथ्वी का आकार गोल है| इसी वजह से इंद्रधनुष आधा गोल ही दिखता है| धरती के गोल आकार की वजह से हमें इंद्रधनुष का सिर्फ आधा ही हिस्सा दिखाई देता है और हमें ऐसा लगता है कि यह अर्धगोलाकार होता हैं| इंद्रधनुष कोसों दूर बनता है लेकिन पृथ्वी के गोल आकार की वजह से वह हमें कुछ नीचे नजर आता है, जिसके कारण हम इंद्रधनुष का केवल ऊपरी हिस्सा ही देख पाते हैं| यदि आप फ्लाइट में कोई इंद्रधनुष बना हुआ देखें तो आपको इंद्रधनुष पूरा गोल आकार में ही नजर आएगा|

आपको बता दें कि इंद्रधनुष हमेशा सूरज की उलटी दिशा में ही नजर आता है| यानी कि अगर आपका फेस इंद्रधनुष की तरफ है तो सूरज आपके पीछे की तरफ होगा| इसीलिए इन्द्रधनुष को सुबह के समय पश्चिम दिशा में और शाम के समय में पूर्व दिशा में देखा जाता है|

कैसे बनता है इंद्रधनुष

जब बारिश होती है तो कभी-कभी बारिश की कुछ बूंदे आकाश में बड़े आकार में रह जाती हैं और जब सूर्य की किरणें इन बादलों में से होकर गुजरती हैं, धरती पर आते समय सात अलग-अलग प्रकार के कलर में परिवर्तित हो जाती हैं, जो आपको नीचे से देखने पर सतरंगी इंद्रधनुष के रूप में दिखाई देती हैं|

About Post Author