ED अधिकारियों को कितनी मिलती है सैलरी?, जानें कैसे मिलती है नौकरी

KNEWS DESK – एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट यानी ED बीते कुछ वक़्त से लगातार चर्चा में है| ED ने कई बड़े नेताओं और कारोबारियों और बॉलीवुड की हस्तियों पर अपना शिकंजा कसा है| इन सभी से ED ने कड़ाई से पूछताछ की है| जिसमें से कई की गिरफ्तारी भी हुई हैं| जिसके बाद से ही ईडी यानी एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट काफी चर्चा में है| चलिए आपको बताते हैं कि ED अधिकारियों को कितनी सैलरी मिलती है|

एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट

ईडी ने अब तक देशभर के कई बड़े नेताओं और कारोबारियों पर शिकंजा कसा है और गिरफ्तारियां हुई हैं| ताजा मामला आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह से जुड़ा है, जिन्हें पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है| ईडी अधिकारी उनके घर पहुंचे और कई घंटे तक पूछताछ की, जिसके बाद अब वो ईडी की हिरासत में हैं| ऐसे में ईडी को लेकर लोग गूगल पर कई तरह के सवाल पूछ रहे हैं| जिनमें एक ये भी है कि ईडी अफसर बनने के लिए क्या करना होता है और इसमें सैलरी कितनी मिलती है|

नियुक्ति

एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट हर साल अलग-अलग तरह की वैकेंसी निकालता है| जिसमें एनफोर्समेंट अधिकारी की वैकेंसी भी होती है| ये परीक्षा SSC-CGL के तहत होती है| परीक्षा दो स्तर पर होती है| इसके बाद रैंकिंग के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाता है| इन पदों पर नियुक्ति के बाद काफी अच्छा सैलरी पैकेज भी मिलता है और ईडी के अलग-अलग दफ्तरों में नियुक्ति मिलती है|

सैलरी पैकेज

ईडी में कई अलग-अलग पदों पर भर्तियां होती हैं| ईडी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक स्पेशल डायरेक्टर ऑफ एनफोर्समेंट के लिए 37400 से 67000 तक की सैलरी के साथ 8700 तक का ग्रेड पे दिया जाता है| इसके अलावा असिस्टेंट एनफोर्समेंट ऑफिसर को लेवल-7 के तहत 44900 से लेकर 142400 तक का वेतन दिया जाता है| इसी तरह बाकी पदों के लिए भी अलग-अलग वेतनमान दिया जाता है|

ED का काम

ईडी यानी एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट का काम मनी लॉन्ड्रिंग की निगरानी करना और इसे रोकना है| मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े तमाम मामलों में ईडी कार्रवाई करती है| तमाम बड़े भ्रष्टाचार के मामले में ईडी केस दर्ज करती है और इसमें किसे किसके जरिए पैसा पहुंचाया गया ये सब जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार करती है|

About Post Author