भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का विडियो वायरल

के न्यूज़\भोजपुरी- भोजपुरी इंडस्ट्री में गदर मचाने वाली एक्ट्रेस अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अपने सोशल मीडिया से फैंस का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़तीं। अक्षरा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक मजेदार डांस वीडियो शेयर किया| इस वीडियो में अक्षरा, सलमान खान के हिट सॉन्ग ‘ये रात और ये दूरी’ पर जमकर थिरकती नजर आ रही हैं। अक्षरा ने इस वायरल वीडियो को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है-

https://www.instagram.com/reel/Cnv0bHSgkM0

वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मैं मस्तीखोर, काम के साथ पागलपन भी जरूरी है। क्या कहते हो?’

अक्षरा सिंह का ये वीडियो को महज 6 घंटे में 3 लाख 33 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो पर 37 हजार से ज्यादा लाइक्स भी हैं।

एक यूजर ने अक्षरा की तारीफ करते हुए लिखा, ‘आपको खुश देखकर हमें भी खुशी होती है। आप हमारी क्वीन हैं।’ वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आपको इतना खुश पहले कभी नहीं देखा मैम।’ एक तीसरे यूजर ने वीडियो पर कॉमेंट करते हुए लिखा, ‘हमेशा ऐसे ही हंसते रहिए, जलने वाले जलते रहेंगे।’

About Post Author