राजस्थान: रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, श्रीराम के जयकारों से राममय हुआ समूचा शहर

रिपोर्ट – सुनील शर्मा 

राजस्थान – भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव रामनवमी आज डीडवाना में धूमधाम से मनाया गया।इस मौके पर डीडवाना शहर में भव्य शोभायात्रा निकली, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया।शोभायात्रा में हर कोई भगवा रंग मे रंगा नजर आया।

शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर किया गया स्वागत 

आपको बता दें कि रामनवमी पर बच्चों से लेकर पुरूष और महिलाएं भी भगवा साफा बांधे नजर आई। वहीं शोभायात्रा के मार्ग को भगवा पताकाओं सजाया गया। शोभायात्रा के स्वागत के लिए जगह-जगह स्वागत द्वार भी लगाए गए, जिससे समूचा शहर भगवामय नजर आया। वहीं भगवान राम के नारों से पूरा माहौल राममय हो उठा। इस मौके पर शोभायात्रा पर जगह- जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

भगवान राम के जीवन पर आधारित सजाई गई विभिन्न झाँकिया 

शोभायात्रा को आकर्षक बनाने के लिए भगवान राम के जीवन पर आधारित विभिन्न झाँकिया सजाई गई। वहीं शोभायात्रा में गुजरात और पंजाब के प्रसिद्ध कलाकारो ने शानदार और आकर्षक नृत्य की प्रस्तुतियां देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा उज्जैन के कलाकारों द्वारा महाकाल आरती की गई और बालोतरा की प्रसिद्ध गैर के साथ दर्जनों झांकियां भी सजाई गई। शोभायात्रा में हाथी, घोड़े और ऊँटों पर भी झांकियां सजाई गई। लगभग ढाई किलोमीटर लंबी यह शोभायात्रा बच्छराज विद्यालय से रवाना होकर शीतलकुंड बालाजी मंदिर पहुंचकर विसर्जित हुई।

अनेक साधू संत भी शोभायात्रा में रहें मौजूद

इस मौके पर नागौर लोकसभा की भाजपा प्रत्याशी ज्योति मिर्धा भी शोभायात्रा में पहुंची और पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान नागौरिया मठाधीश स्वामी विष्णु प्रपन्नाचार्य महाराज,सांगलिया पिठाधिश्वर स्वामी ओमदास महाराज सहित अनेक साधू संत भी शोभायात्रा में मौजूद रहे।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.