छत्तीसगढ़: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव कल पहुंचेंगे सरगुजा, पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मन्त्र

रिपोर्ट:विकास गुप्ता

सरगुजा- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव कल 1 मई को सरगुजा के प्रवास पर आ रहे हैं| इस दौरान वह भाजपा कार्यालय सरगुजा में लोकसभा कोर कमेटी के सदस्यों व पार्टी के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे।

इस दौरान किरण देव भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की प्रस्तावित यात्रा से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे। उल्लेखनीय है कि सरगुजा में 7 मई को मतदान है तथा यहां भाजपा से चिंतामणि महाराज प्रत्याशी हैं|

About Post Author