छत्तीसगढ़: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे सूरजपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित

रिपोर्ट:विकास गुप्ता

सरगुजा- छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण के चुनाव को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सरगुजा की सूरजपुर विधानसभा में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे| यह जानकारी देते हुए सरगुजा लोकसभा सह संयोजक अखिलेश सोनी ने बताया कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की विशाल जनसभा 4 मई को सूरजपुर में आयोजित होगी|

वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 01 और 2 मई को क्रमशः सीतापुर और सामरी विधानसभा में तथा 3 मई को प्रेमनगर विधानसभा में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे| उल्लेखनीय है कि सरगुजा लोकसभा से चिंतामणि महाराज भाजपा की ओर से प्रत्याशी हैं, जिनके समर्थन में हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंबिकापुर में विशाल जनसभा को संबोधित किया था और अब भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के आगमन से पूरा सरगुजा लोकसभा भाजपामय होता दिख रहा है| भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री की आगामी चुनावी जनसभाओं को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में ज़बर्दस्त उत्साह है|

About Post Author