Navratri 2023: गरबा नाइट में पहनें इस तरह की शानदार गुजराती ड्रेसेज, खूबसूरती में लग जाएंगे चार चांद

KNEWS DESK- नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है| दुनियाभर में पूरे नौ दिन जगराता और गरबा की धूम रहती है| भारी तादाद में लोग गरबा इवेंट में जाते हैं| वहां झूम कर धमाकेदार डांस करते हैं| ऐसे में सबसे ज्यादा लड़कियां इस बात को लेकर काफी कंफ्यूज रहती हैं, कपड़े क्या पहनें और लास्ट टाइम पर शॉपिंग भी समझ नहीं आती| चलिए आपकी इसी समस्या का समाधान हम आपको बताते हैं|

ऐसे में आप कुछ गुजराती ट्रेडिशनल ड्रेसेज को ट्राई कर सकती हैं| गुजराती कपड़ों की सबसे खास बात तो ये होती है कि इनमें काफी सारे रंग होते हैं और ये सबसे खूबसूरत ड्रेसेज में से एक हैं|

Navratri ghagra choli, designer lehenga, Indian lehenga choli, chaniya – Cygnus Fashion

चनिया चोली 

चनिया चोली गुजरात की प्रसिद्ध पोशाक है| चनिया चोली में एक रंग-बिरंगा ओढ़नी दुपट्टा या चुन्नी भी होती है| ये ड्रेस आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा सकता है| इस बार आप इसको ट्राई कर सकती हैं|

Wedding Special Patan Patola Silk Saree | Shaadi Party Wear

पाटन पटोला साड़ी

पाटन पटोला साड़ी गुजरात के पाटण में बनाई जाती है| ये रेशम के सूत को रंग कर तैयार किए जाते हैं| यह रंग-बिरंगी साड़ी होती है| इसे आप हल्के-हल्के आर्टिफिशियल ज्वेलरी के साथ पहन सकती हैं|

BUTTER SILK Yellow Mirror Work Navratri Lehenga Choli

मिरर वर्क लहंगा-चोली 

मिरर वर्क लहंगा-चोली गरबा नाइट के लिए बहुत ही अच्छा ऑप्शन है| ये आपको एकदम गुजराती लुक देगा| आप इसे पहन कर बला की खूबसूरत दिखेंगी|

Pink Cotton Navratri Chaniya Choli 247870

चानियो और कुर्ता

चानियो गुजराती महिलाएं काफी शौक से पहनती हैं| इस पर धागे का काम किया जाता है और इसकी डिजाइन सबसे अलग नजर आती है| गरबा नाइट पर आप इसको पहन सकती हैं, इसे पहनकर आप बेहद खूबसूरत दिखेंगी|

About Post Author