नेशनल अवॉर्ड लेकर हैदराबाद लौटे साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन, फैंस ने ढोल और पटाखों के साथ किया वेलकम

KNEWS DESK – साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन फैन्स को अपनी एक्टिंग से हमेशा ही दीवाना बना लेते हैं| एक्टर इन दिनों लगातार चर्चा में हैं| अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 1: द राइज ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था| एक्टर फिल्म में अपनी दमदार एक्टिंग के चलते हर तरफ छा गए हैं| अपनी इसी परफोर्मेंस के चलते अल्लू अर्जुन ने नेशनल अवॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है| राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया है|एक्टर की इस जीत को उनके फैंस ने बड़े ही धूम-धाम से सेलेब्रेट किया है|

mega star allu arjun won national award for best actor return hayderabad, fans celebrated नेशनल अवॉर्ड लेकर हैदराबाद लौटे सुपरस्टार अल्लू अर्जुन, फैन्स ने किया ग्रैंड वेलकम, देखें Video

बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड 

कल दिल्ली में 69वें नेशनल अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ, जहां अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर के नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया और उन्हें ये अवॉर्ड लेते देख उनके फैन्स की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अल्लू अर्जुन के नेशनल अवॉर्ड की बड़ी जीत से पूरे देश में जश्न का माहोल था और देखते ही देखते जिसने एक सेलिब्रेशन का रूप ले लिया। ऐसे में, नेशनल अवॉर्ड हासिल कर हैदराबाद लौटे पैन इंडिया स्टार की जीत का जश्न प्रशंसकों ने पूरे उत्साह के साथ मनाया। यहीं नहीं उन्होंने अपने पसंदीदा सुपरस्टार का ग्रैंड वेलकम ढोल और पटाखों के साथ किया। इस तरह से ये मौका एक फेस्टिवल बन गया। इस सेलेब्रेशन की एक वीडियो भी सामने आई है|

नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले एकमात्र तेलुगु एक्टर 

ऐसा कर के अल्लू अर्जुन ने वाकई एक इतिहास रचा हैं, क्योंकि तेलुगु सिनेमा के लंबे इतिहास में उनका नाम बेस्ट एक्टर के लिए नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले के रूप में सामने आई है, अल्लू अर्जुन ये अवॉर्ड अपने नाम करने वाले एकमात्र तेलुगु एक्टर भी हैं| हर कोई उन्हें उनकी इस जीत पर बधाई दे रहा है| पुष्पा के बाद अब अल्लू अर्जुन की अगली फिल्म, “पुष्पा 2: द रूल” 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म त्रिविक्रम द्वारा निर्देशित है| इस फिल्म के लिए भी फैंस काफी एक्साइटेड हैं|

About Post Author