Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर इस पूजा विधि को अपनाएं, जानें शुभ मुहूर्त

KNEWS DESK- फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को हर साल महाशिवरात्रि का त्योहार बड़े ही धूम धाम के साथ मनाया जाता है| इस दिन सभी लोग शिव जी की भक्ति में लीन रहते हैं| श्रद्धालु इस दिन व्रत रखते हैं और शिव जी को प्रसन्न करते हैं| इस बार महाशिवरात्रि का पर्व 8 मार्च यानि कल मनाया जाएगा| चलिए आपको शिवरात्रि का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि बताते हैं|

शिवरात्रि पर पूजा का शुभ मुहूर्त 

प्रथम पहर- 8 मार्च शाम 6:25 बजे से रात 9:28 बजे तक

द्वितीय पहर- रात 9:28 से 9 मार्च मध्य रात्रि 12:31 बजे तक

तृतीय पहर- 9 मार्च मध्य रात्रि 12:31 से सुबह 3:34 बजे तक

चतुर्थ पहर- 9 मार्च सुबह 3:34 से सुबह 6:37 बजे तक

शिव जी को बेहद प्रिय हैं ये भोग, उन्हें चढ़ाने से वे होंगे अति प्रसन्न - India TV Hindi

जानें पूजा विधि 

महाशिवरात्रि के पर्व पर निर्जला या फलाहार दोनों ही व्रत रखना अच्छा माना जाता है| इस दिन आप जल्दी उठकर स्नान करें और साफ़-सुथरे कपड़े पहन कर अपने व्रत की अच्छे से शुरुआत करें| आप घर के पास शिव जी के किसी मंदिर में जाएं और दूध, दही, चीनी, शहद और गंगा जल से शिवलिंग का अभिषेक करें| इसके बाद आप बेल पत्र, धतूरा, इत्र, सफ़ेद चन्दन, जनेऊ और फल शिवलिंग पर अर्पित करें| फिर भोलेनाथ को खीर का भोग लगाकर प्रसाद बांटें| इस विधि के अनुसार पूजा करने से शिव जी अत्यंत प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं|

About Post Author