Karwa Chauth 2023: बॉलीवुड के ये सितारे अपनी पत्नी के लिए रखते हैं करवा चौथ का व्रत

KNEWS DESK – करवा चौथ का व्रत हिन्दू धर्म की हर सुहागन महिला अपने पति की लम्बी उम्र के लिए रखती है| आम महिलाओं से लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस भी अपने पति के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं| एक्ट्रेस के साथ उनके पति भी उनके लिए करवा चौथ का व्रत रखते हैं| इस लिस्ट में रणबीर सिंह से लेकर विराट कोहली का नाम शामिल है| आपको सेलेब्स के बारे में बताते हैं|

Karwa Chauth 2023 Ranveer Singh to virat kohli these celebs keep fast for wife on karwa chauth | Karwa Chauth 2023: रणवीर सिंह से लेकर विराट कोहली समेत ये स्टार्स रखते हैं

विक्की कौशल 

कैटरीना कैफ ने पिछले साल अपना पहला करवा चौथ का व्रत रखा था| वहीं एक इंटरव्यू में कैटरीना कैफ ने बताया था कि उनके पति विक्की कौशल ने भी उनके साथ करवा चौथ का व्रत रखा था|

रणवीर सिंह 

रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे रोमांटिक पति में से एक हैं| रणवीर का दीपिका के लिए प्यार किसी से छिपा नहीं है| रणवीर सिंह ने एक शो में बताया था कि वह पत्नी दीपिका के लिए करवाचौथ का व्रत रखते हैं|

आयुष्मान खुराना 

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना हर साल अपनी पत्नी ताहिरा कश्यप के लिए  करवाचौथ का व्रत रखते हैं| उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इसका खुलासा किया था| एक्टर ने साल 2018 में पत्नी के नाम के अक्षर की मेहंदी हाथ में लगाई थी|

विराट कोहली 

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के पति विराट कोहली भी हर साल अनुष्का के लिए व्रत रखते हैं| विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इसका खुलासा किया था|

अभिषेक बच्चन 

अभिषेक बच्चन हर साल अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन के लिए करवाचौथ का व्रत रखते हैं| ऐसा हम नहीं बल्कि अभिषेक बच्चन की को-स्टार ने एक इंटरव्यू में बताया था| उन्होंने कहा था कि अभिषेक ने बताया था कि उन्होंने व्रत रखा था और वह सरगी करना भूल गए थे|

राज कुंद्रा 

शिल्पा शेट्टी हर साल अपने पति के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं| उनके पति राज कुंद्रा भी हर साल अपनी पत्नी के साथ करवाचौथ का व्रत रखते हैं|

यह भी पढ़ें – Karwa Chauth 2023: करवाचौथ पर इन बॉलीवुड गानों से लगाए चार चांद, जानिए पूरी लिस्ट

About Post Author