Holi 2024: रंगों के त्योहार होली को इन 4 तरीकों से बनाएं बेहद खास

KNEWS DESK- होली का त्योहार बेहद करीब है, पूरे देश भर में लोग इस पर्व की तैयारियों में जुटे हैं| इस साल यह पर्व 25 मार्च 2024 को धूमधाम से मनाया जाएगा| इस दिन कई लोग बाहर घूमने जाते हैं| वहीं कुछ लोग इसका जश्न घर में अपनी फैमिली और करीबियों के साथ मनाते हैं| चलिए आज हम आपको घर में रहकर बेहद खास तरीके से होली का त्योहार कैसे मनाया जाए, इसके बारे में बताते हैं|

सनग्लासेस OR सेल्फी पॉइंट

होली को खास बनाने के लिए आप अपने घर के एक हिस्से को अच्छे से सजा कर उसे सेल्फी पॉइंट भी बना सकते हैं और आप होली खेलने के दौरान सनग्लासेस का इस्तेमाल जरुर करें| ऐसा करने से आपकी आंखें सुरक्षित रहेंगी और ये आपको एक स्टाइलिश लुक भी देगा|

गुब्बारों में भरें रंग 

घर में खास तरीके से होली का जश्न मनाने के लिए आप पानी में रंग मिलाकर गुब्बारों में भरकर अपने दोस्तों के ऊपर फेंककर मस्ती कर सकते हैं|

गेम्स खेलें 

होली के त्योहार में आप अपने भाई- बहन या अपने दोस्तों के साथ डांस ऑफ कॉम्पिटिशन रख सकते हैं और अपने मन पसंद का कोई गेम भी प्लान कर सकते हैं|

बनाएं स्वादिष्ट व्यंजन 

लोग रंगों के त्योहार होली का बेसब्री से इंतजार करते हैं| सभी इस पर्व पर काफी मस्ती करते हैं| इस दिन घरों में कई तरह की मिठाइयां और गुझिया बनती हैं| आप अपने पसंदीदा पकवान बनाकर इस दिन को और खास बना सकते हैं|

ये भी पढ़ें-   SP नेता शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मनाई होली, कहा- लोग यूपी में उनकी पार्टी को जिताएंगे

About Post Author