आम चुनाव के साथ 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव और 13 राज्यों की 26 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव, जानें विस्तार में…

KNEWS DESK – चुनाव आयोग ने शनिवार को लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान कर दिया | साथ ही साथ 13 राज्यों की 26 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव और 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा भी कर दी| बता दें बिहार, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, महाराष्ट्र, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, हिमाचल, राजस्थान, कर्नाटक और तमिलनाडु में उपचुनाव होंगे तो वहीं आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे|

किस राज्य में कितनी सीटों पर होंगे उपचुनाव?

13 राज्यों में होने वाले उपचुनाव में बिहार की 1, गुजरात की 5, हरियाणा की 1 झारखंड की 1, महाराष्ट्र की 1, त्रिपुरा की 1, उत्तर प्रदेश की 4, पश्चिम बंगाल की 2, तेलंगाना की 1, हिमाचल प्रदेश की 6, राजस्थान, कर्नाटक और तमिलनाडु की 1-1 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे|

किन राज्यों में होंगे विधानसभा चुनाव? 

लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों की भी घोषणा की गयी है| जिसमें आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश का नाम शामिल है  साल 2024 में देश के 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है। इसमें पहला है 32 सीटों वाला सिक्किम, जहां विधानसभा का कार्यकाल  2 जून 2024 को खत्म हो रहा है। दूसरा राज्य है 147 सीटों वाला ओडिशा, जिसका कार्यकाल 24 जून 2024 को खत्म हो रहा है। तीसरा राज्य 60 सीटों वाला अरुणाचल प्रदेश है, जिसका कार्यकाल 2 जून 2024 को समात्म हो जाएगा। वहीं चौथा राज्य 175 सीटों वाला आंध्र प्रदेश है, जिसका कार्यकाल 11 जून 2024 को खत्म हो रहा है

आंध्र प्रदेश में वोटिंग की तारीख

आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनावों की बात करें तो

18 अप्रैल 2024 को नोटिफिकेशन जारी होगा

13 मई 2024 को चुनाव होगा

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के साथ होगी वोटिंग

 

 अरुणाचल प्रदेश में कब होगा चुनाव?

अरुणाचल प्रदेश राज्य की बात करें तो

नोटिफिकेशन 20 मार्च 2024 को जारी होगा

19 अप्रैल 2024 को वोट डाले जाएंगे

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के साथ मतदान होगा

 

सिस्किम में कब होगा चुनाव?

बात सिस्किम प्रदेश की करें तो

20 मार्च 2024 को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा

19 अप्रैल को चुनाव होगा

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के साथ ही मतदान होगा

 

ओडिशा में चौथे चरण में 28 सीटों पर विधानसभा चुनाव होगें, जिसके लिए नोटिफिकेशन की तारीख 18 अप्रैल 2024 रखी गई है, जबकि चुनाव की तारीख 13 मई होगी यहां 5वें चरण में 35 सीटों पर वोट डाले जाएंगे  नोटिफिकेशन की बात करें तो  26 अप्रैल 2024 को जारी होगा, जबकि 20 मई 2024 को मतदाता वोट डालेंगे। छठवें चरण में 42 सीटों पर चुनाव होगा, जिसके लिए नोटिफिकेशन की तारीख 29 अप्रैल रखी गई है, जबकि चुनाव की तारीख 25 मई है।  7वें चरण में 42 सीटों पर चुनाव होगा, जिसके लिए नोटिफिकेशन 7 मई 2024 को जारी होगा, जबकि चुनाव 1 जून 2024 को होंगे। सभी राज्यों के चुनाव नतीजे 4 जून को आएंगेय़

 

यह भी पढ़ें – छत्तीसगढ़: पुलिस ने 12 घंटे के अंदर सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी

About Post Author