SP नेता शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मनाई होली, कहा- लोग यूपी में उनकी पार्टी को जिताएंगे

उत्तर प्रदेश-  समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव ने सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ होली मनाई और विश्वास जताया कि लोग उत्तर प्रदेश में उनकी पार्टी को जीत दिलाएंगे। आदित्य यादव को बदायूं से मैदान में उतारे जाने पर शिवपाल यादव ने कहा कि अब तक हर कोई बीजेपी से परेशान रहा है। इतना टैक्स, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार पहले कभी नहीं था।

एसपी ने 2014 में बदायूं लोकसभा सीट जीती थी लेकिन पांच साल बाद वे बीजेपी से हार गई। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली पार्टी इस सीट पर फिर से कब्जा करने की कोशिश कर रही है।

समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सभी देशवासियों को आज खुशी-खुशी से होली का त्योहार मनाये। रंग भी खेले और आपस में भाईचारा बनाए रखें।

“देखिए, सभी आज भारतीय जनता पार्टी से अभी तक परेशान रहे हैं। इतना टैक्स, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार कभी नहीं रहा। और ये भारतीय जनता पाटी ने जो वादे किए थे, वे सभी झूठ और खोखले निकले। इसलिए जनता समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश से जिताएंगी।”

ये भी पढ़ें-   मध्य प्रदेश: उज्जैन में भस्म आरती के दौरान महाकाल मंदिर के गर्भगृह में लगी आग, 14 पुजारी झुलसे

About Post Author