मध्य प्रदेश: उज्जैन में भस्म आरती के दौरान महाकाल मंदिर के गर्भगृह में लगी आग, 14 पुजारी झुलसे

मध्य प्रदेश-  मध्य प्रदेश के उज्जैन में भस्म आरती के दौरान महाकाल मंदिर के गर्भगृह में आग लग गई। इसमें 14 पुजारी के झुलसने की सूचना है। उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने कहा कि आग मंदिर के ‘गरबा गृह’ (गर्भगृह) में लगी।

उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने कहा कि भस्म आरती के अंत में गुलाल और कर्पूर के मिश्रण के बाद गर्भगृह में आग फैल गई, जिसके कारण 14 पुजारी मामूली रूप से झुलस गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अधिकारी ने कहा कि इनमें गंभीर रूप से घायल आठ पुजारियों को इंदौर रेफर किया गया है।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने कहा कि आज सुबह लगभग 5:50 मिनट पर जब भस्म आरती खत्म हो रही थी और कपूर आरती चल रही थी तो उस दौरान कपूर आरती की थाली पर कुछ गुलाल गिरा था जिस वजह से कपूर और कुछ आग नीचे गिर गई थी और गर्भगृह में फैली थी। जिस कारण वहां पर मौजूद 14 पुजारी थे, उनको माइनर बर्न्स हुए है। इसके पश्चात सभी को जिला अस्पताल लाया गया। यहां पर इलाज किया जा रहा है। आठ लोग ऐसे थे जिनको इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है। इसी पूरी घटनाक्रम की जांच के लिए मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें-   बच्चन फैमिली पर चढ़ा होली का रंग, नव्या नंदा ने मामा अभिषेक के साथ शेयर की तस्वीर

About Post Author