बच्चन फैमिली पर चढ़ा होली का रंग, नव्या नंदा ने मामा अभिषेक के साथ शेयर की तस्वीर

KNEWS DESK- आज पूरे देशभर में होली का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है| आम से लेकर सेलेब्स तक होली के रंग में रंगा नजर आ रहा है| वहीं बीती शाम अमिताभ बच्चन के घर होलिका दहन का जश्न मनाया गया, जहां से कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं|

नव्या नंदा ने बच्चन फैमिली की होलिका दहन के जश्न की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं| तस्वीरों में नव्या व्हाइट कलर के सूट पहने और चेहरे पर रंग लगाये नजर आ रही हैं| दूसरी फोटों में अभिषेक बच्चन होलिका के सामने बैठे नजर आ रहे हैं| एक तस्वीर में नव्या अपने मामा अभिषेक को रंग लगाती नजर आ रही हैं| तस्वीरों में साथ ही ऐश्वर्या राय, आराध्या बच्चन और श्वेता बच्चन भी नजर आ रहे हैं|

हर साल रंगों के त्योहार होली में पूरा बच्चन परिवार एकसाथ नजर आता है| नव्या द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गई होलिका दहन के जश्न की तस्वीरों में यूजर्स लगातार कमेंट्स कर रहे हैं| वहीं अभिषेक बच्चन ने भी होलिका दहन का एक वीडियो शेयर किया है| एक्टर ने अपने फैंस को भी होली की शुभकामनाएं दीं|

About Post Author