ब्लैक कलर के लहंगे में बला की खूबसूरत दिखीं प्रियंका चाहर चौधरी, एक्ट्रेस के लुक ने खींचा लोगों का ध्यान

KNEWS DESK- टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी अपने लुक को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं| फैंस भी बेसब्री से एक्ट्रेस के नए लुक का इंतजार करते हैं| वहीं प्रियंका ने अंकित गुप्ता के साथ इफ्तार की पार्टी में शिरकत की, जहां से उनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं|

प्रियंका चाहर चौधरी के साथ अंकित गुप्ता

तस्वीरों में प्रियंका चाहर चौधरी शानदार लुक में नजर आई हैं| एक्ट्रेस के लुक ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है| एक्ट्रेस ने अपने खूबसूरत अंदाज से लोगों को अपनी तारीफ करने के लिए मजबूर कर दिया है|

ब्लैक लहंगे में प्रियंका

बता दें कि बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में प्रियंका चाहर चौधरी ब्लैक कलर के लहंगे में एकदम अलग अंदाज में पहुंचीं| एक्ट्रेस ने अपने लुक को काफी कम ज्वैलरी के साथ पूरा किया|

प्रियंका चाहर चौधरी का लेटेस्ट लुक

ब्लैक कलर के लहंगे के साथ ही प्रियंका ने अपने बालों को खुला रखा हुआ था| एक्ट्रेस ने कानों में बड़े इयररिंग कैरी किए थे| इस लुक में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही थीं|

कौन कौन आया इस पार्टी में

वहीं पार्टी में प्रियंका चाहर चौधरी अपने रुमर्ड बॉयफ्रेंड अंकित गुप्ता के साथ नजर आईं, जहां दोनों मैचिंग कलर के आउटफिट्स में ट्विनिंग करते दिखे|

About Post Author