Chhath Puja 2023: छठ पूजा पर जानें सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, यहां देखें पूरा पंचांग

KNEWS DESK- हिंदू धर्म में छठ पूजा का विशेष महत्व होता है| यह त्यौहार साल के चैत्र और कार्तिक मास में मनाया जाता है लेकिन कार्तिक मास में मनाया जाने वाला छठ ज्यादा विशेष माना जाता है| इस साल छठ पर्व की शुरुआत 17 नवंबर और इसका समापन 20 नवंबर को हो रहा है|

छठ महापर्व पूरे चार दिनों तक मनाया जाता है और इसमें महिलाएं 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत रखती हैं| आपको बता दें कि 17 नवंबर को छठ पूजा की शुरुआत नहाय-खाय के साथ होगी, 18 नवंबर को खरना पर्व है, 19 नवंबर को संध्या अर्घ्य दिया जाएगा और 20 नवंबर ऊषा अर्घ्य के साथ छठ पर्व का समापन हो जाएगा|

छठ पूजा में सूर्य देव की पूजा की जाती है| यह एकमात्र ऐसा पर्व है, जिसमें उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही डूबते सूर्य को भी अर्घ्य दिया जाता है| इसलिए छठ पर्व में सूर्योदय और सूर्यास्त का समय जरूर पता होना चाहिए| चलिए आपको बताते हैं छठ पर्व में सूर्योदय-सूर्यास्त का समय और पूरा पंचांग|

When is Chhath puja? Date, time and significance - India Today

छठ पूजा की महत्वपूर्ण तिथियां

पहला दिन, नहाय खाय: शुक्रवार 17 नवंबर 2023

दूसरा दिन, खरना: शनिवार 18 नवंबर 2023

तीसरा दिन, संध्या अर्घ्य: रविवार 19 नवंबर 2023

चौथा दिन, ऊषा अर्घ्य और पारण: सोमवार 20 नवंबर 2023

छठ नहाय-खाय तिथि

नहाय खाय- शुक्रवार, 17 नवंबर 2023

तिथि – चतुर्थी

पक्ष – शुक्ल

नक्षत्र – पूर्वाषाढ़ा

योग – धृति, रवि योग

राहुकाल – सुबह 10:46 – दोपहर 12:06

सूर्योदय- सुबह 06:45 पर

सूर्यास्त – शाम 05:27 पर

खरना तिथि 

खरना- शनिवार, 18 नवंबर 2023

तिथि – पंचमी

पक्ष – शुक्ल

नक्षत्र – उत्तराषाढ़ा

योग – सर्वार्थ सिद्धि, रवि योग, गण्ड

राहुकाल – सुबह 09:26 – सुबह 10:46

सूर्योदय- सुबह 06:46 पर

सूर्यास्त – शाम 05:26 पर

संध्या अर्घ्य का समय

संध्या अर्घ्य- रविवार, 19 नवंबर 2023

तिथि – षष्ठी

पक्ष – शुक्ल

नक्षत्र – श्रवण

योग – वृद्धि योग, द्विपुष्कर

राहुकाल – शाम 04:04 – शाम 05:26

सूर्योदय- सुबह 06:46 पर

सूर्यास्त – शाम 05:26 पर

उषा अर्घ्य का समय 

संध्या अर्घ्य- सोमवार, 20 नवंबर 2023

तिथि – सप्तमी

पक्ष – शुक्ल

नक्षत्र – शतभिषा

योग – ध्रुव योग, व्याघात योग

राहुकाल – सुबह 08.08 – सुबह 09:29

सूर्योदय- सुबह 06:47 पर

सूर्यास्त – शाम 05:26 पर

About Post Author