Bigg Boss 17: शो में होगा शानदार दिवाली जश्न, अंकिता से लेकर मन्नारा तक, सजधज कर पहुंचे घरवाले

KNEWS DESK- सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस लगातार चर्चा में बना हुआ है| आए दिन घर में नए-नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं| अब बिग बॉस ने घरवालों के लिए नया टास्क अनाउंस कर दिया है| घर में अब दिवाली पार्टी होने वाली है| हालांकि, इसमें एक ट्विस्ट भी है, इस दिवाली बैश का इंविटेशन सभी घरवालों को नहीं मिलेगा| दरअसल, शो का नया प्रोमो सामने आया है|

सामने आए प्रोमो में बिग बॉस बोल रहे हैं- दिवाली का हफ्ता है तो आज घर में दिवाली बैश है| इसके लिए एक एक्सक्लूसिव इवेंट है| सिर्फ जिसको इंविटेशन मिलेगा, वही ये पार्टी अटेंड कर पाएगा| अब से समय-समय पर इंवाइट आते रहेंगे, अगर आपका नंबर लगा तो बिग बॉस दिवाली बैश का दरवाजा आपके लिए खुल जाएगा|

इसके बाद मन्नारा, अंकिता, मुनव्वर, समर्थ सहित कुछ घरवालों को इंविटेशन मिलते हैं| इस दिवाली बैश में पैपराजी भी होते हैं| घरवाले तैयार होकर जाते हैं, पैपराजी को एक से एक पोज देते हैं|

फिर बिग बॉस कहते हैं- इतना तो आप लोगों को समझ आ ही गया होगा कि आप लोग टॉक ऑफ द टाउन हैं| ये सुनकर सभी घरवाले काफी एक्साइटेड हो जाते हैं और खुशी से नाचने लगते हैं| इस प्रोमो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा गया है- बिग बॉस की दिवाली बैश का केवल कुछ सदस्यों को मिला इंवाइट| फिर हुई मकान में खुशी और जलन की बारिश|

आपको बता दें कि बिग बॉस 17 को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं| शो के सभी सदस्य लगातार चर्चा में बने हुए हैं| एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे से लेकर मन्नारा चोपड़ा तक सभी  कंटेस्टेंट सुर्खियां बटोर रहे हैं|

About Post Author