होलिका दहन पर अपनाएं ये पांच असरदार उपाय, मिलेगी आर्थिक तंगी और फिजूलखर्ची से निजात

KNEWS DESK- हर इन्सान के जीवन में बहुत सी परेशानियाँ होती है जिनसे छुटकारा पाने के लिए वह बहुत से उपाय अपने जीवन में अपनाता है| अगर आप भी आर्थिक तंगी से जूझ रहें है तो आप भी ये उपाय आजमाना ना भूले |

बता दें कि हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है होली का त्योहार जो कि हिंदू कैलेंडर के अनुसार साल का आखिरी महीना फाल्गुन मास होता है| जिसमें प्रत्येक वर्ष होली का त्यौहार मनाया जाता हैं | इस बार यह रंगों का त्यौहार 25 मार्च 2024 को मनाया जायेगा और इसके ठीक एक दिन पहले होलिका दहन का त्यौहार मनाया जाएगा|अगर आप भी आर्थिक तंगी और फिजूलखर्ची से जूझ रहें हैं तो आप भी ये उपाय आजमा इन परेशानियों से निजात पा सकते हैं |

Holi festival celebration 2023 होलिका दहन 2023: रंगों के त्योहार और महत्व

फिजूलखर्ची से मिलेगी राहत

होलिका दहन की राख को एक लाल कपड़े में लपेट कर उसे पैसे रखने के स्थान पर या तिजोरी में रख दें| ऐसा करने से आपको फिजूलखर्ची से निजात मिलेगी, सात ही धन लाभ की संभावना बढती है |

परेशानी से छुटकारा पाने के लिए 

अगर आपके जीवन में बहुत सी परेशानियाँ हैं और आप उनसे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो होलिका दहन वाली रात में 12 बजे पीपल के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाकर रखें और पीपल के पेड़ की सात बार परिक्रमा करें| इससे आपके जीवन में आ रही सभी परेशानियां दूर हो जाएगी |

धन वृधि के लिए

अगर आप धन में लाभ चाहते हैं  दहन की रात को ओम नमो धनदाय स्वाहा मंत्र का 108 बार जाप करें| ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से आपको आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा और धन लाभ होगा |

कारोबार में लाभ के लिए 

अगर आपको व्यापार में लगातार हानि हो रही हैं तो इससे बचने के लिए शिवलिंग पर 21 गोमती चक्र अर्पित करें | इससे आपको व्यापार में लगातार हो रही हानि से निजात मिलेगी |

तरक्की में आ रही रुकावट दूर करने के लिए 

होलिका दहन पर घर से उतारे गए टोटके गए और शरीर पर लगाये गए उबटन को दहन की आग में जलाना लाभदायक माना जाता है| ऐसा करने से घर की सभी नकारात्मक शक्तियां और तरक्की में आ रही सभी प्रकार की रुकावटें दूर हो जाती हैं |

About Post Author