जनवरी में होगा JEE Mains एग्जाम, जानिए एग्जाम से जुड़े जरूरी डिटेल

KNEWS DESK – राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने जेईई मेन्स एग्जाम 2024 की परीक्षा तारीखों की घोषणा कर दी है| परीक्षा जनवरी में होने वाली है| जिसके लिए बहुत ज्यादा वक्त नहीं है| इस टाइम परीक्षा  के लिए तैयारी करने वाले उमीदवारों को अपने समय को ठीक से यूटिलाइज करना चाहिये|आज हम आपको एग्जाम से जुड़ी सारी जानकारी बताएंगे|

JEE Mains Exam 2024

NTA ने जेईई मेन्स एग्जाम 2024 की परीक्षा तारीखों की घोषणा कर दी है| इसके मुताबिक जेईई मेन सेशन वन का आयोजन 24 जनवरी से 1 फरवरी 2024 के बीच किया जाएगा| वहीं सेशन टू का आयोजन 1 अप्रैल से 15 अप्रैल 2023 के बीच होगा| परीक्षा में बहुत समय नहीं बाकी है लेकिन इस समय को ठीक से यूटिलाइज किया जाए तो तैयारी को आसान बनाया जा सकता है| तैयारी का पहला कदम यही है कि परीक्षा के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर लें| सिलेबस और पेपर पैटर्न भली प्रकार समझने के बाद ही आगे बढ़ें|

वेबसाइट 

ये एक नेशनल लेवल का एग्जाम है जिसमें हर साल लाखों की संख्या में कैंडिडेट्स बैठते हैं| एग्जाम ऑनलाइन होता है और दो सेशन में लिया जाता है| इस संबंध में कोई भी जानकारी डिटेल में जानने के लिए  jemain.nta.nic.in और nta.ac.in इन दोनों में से किसी भी एक पोर्टल पर जा सकते हैं |

प्रिपरेशन टिप्स

जिन कैंडिडेट्स को जेईई मेन एग्जाम देना है, उनकी तैयारी बहुत पहले से शुरू हो गई होगी लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है| एक्सपर्ट्स का मानना है कि जेईई मेन की प्रिरपेशन में एनसीआईआरटी की किताबों की अहम भूमिका होती है| इसलिए बाकी बुक्स के साथ ही एनसीईआरटी की किताबें भी देखते रहें| अब जितने दिन बचे हैं उनके लिए स्टडी प्लान बना लें| इस समय में किस सब्जेक्ट को कितना टाइम देना है, किस पार्ट पर ज्यादा फोकस करना है, अपनी जरूरत के मुताबिक चीजें फाइनल कर लें| मॉक टेस्ट पेपर सॉल्व करना, सैम्पल पेपर हल करना, कुछ ऐसे काम हैं जिन्हें आप स्पीड बढ़ाने के लिए कर सकते हैं| इस परीक्षा में स्पीड, टाइम मैनेजमेंट और एक्योरेसी बहुत जरूरी है और ये तीनों ही प्रैक्टिस से आएंगे| इसलिए जमकर प्रैक्टिस करें| बिलकुल परीक्षा वाले माहौल में एग्जाम दें और जहां गलतियां कर रहे हों, उस एरिया पर खास फोकस करें| जितने ज्यादा से ज्यादा हो सके न्यूमेरिकल्स सॉल्व करें| इससे आप परीक्षा में अच्छा परफॉर्म कर पाएंगे| डेली टारगेट्स बनाएं और उन्हें किसी भी कीमत पर पूरा करें| किताबें सोच-समझकर चुनें और इन्हें बार-बार बदलें नहीं| कहीं फंसे तो समय रहते एक्सपर्ट्स से बात कर लें और कोई भी कंफ्यूजन मन में न रखें|

About Post Author