रश्मिका मंदाना से सगाई की खबरों पर बोले विजय देवरकोंडा, कहा- ‘मीडिया वाले हर दो साल में..’

KNEWS DESK –  विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अक्सर रिलेशनशिप की खबरों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं| रूमर्ड कपल बीते कई दिनों से शादी की ख़बरों को लेकर सुर्ख़ियों में हैं, चर्चा है कि दोनों बहुत जल्द सगाई करने वाले हैं| वहीं अब एक्टर ने अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड रश्मिका संग सगाई की अफवाहों पर रिएक्ट किया है|

Rashmika Mandanna Married to Vijay Deverakonda Wedding Photo of husband wife vijay rashmika viral edited fake | Rashmika ने Vijay Deverakonda के साथ लिए सात फेरे, वायरल हो रही शादी की तस्वीर! |

रश्मिका मंदाना संग सगाई की खबरों पर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

रश्मिका और विजय भले ही अपने रिलेशनशिप को लेकर चुप्पी साधे रहे हों, लेकिन दोनों को कई बार एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा जा चुका है| वहीं बीते कुछ दिनों से खबरें आ रही हैं कि ये रूमर्ड कपल बहुत जल्द सगाई करने वाले हैं| वहीं अब विजय देवरकोंडा ने इन खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है| उन्होंने इस अफवाहों को सीरे से नकार दिया है|

विजय ने कहा-मीडिया हर दो साल पर मेरी शादी करवाना चाहती है

एक बातचीत के दौरान विजय ने कहा कि ‘मैं फरवरी में कोई सगाई या शादी नहीं करने जा रहा हूं| ऐसा लगता है कि मीडिया वाले हर दो साल में मेरी शादी करवाना चाहते हैं| मैं हर साल अपने बारे में इस तरह की खबरें सुनता हूं| वो बस मुझे पकड़ने और मेरी शादी के इंतजार में घूम रहे हैं|’

रश्मिका संग एक्टर का मालदीव वेकेशन 

विजय देवरकोंडा और रश्मिका ने मालदीव में वेकेशन एंजॉय करते हुए देखा गया है| दोनों ने भले अपनी सिंगल तस्वीरें सोशल मीडिया शेयर की थीं, लेकिन फैंस ने उनकी ये चोरी पकड़ ली थी| रश्मिका ने विजय के सनग्लासेस में फोटोज शेयर की, जिस वजह से उनके इस सीक्रेट ट्रिप का खुलासा हो गया था|

विजय का वर्कफ्रंट

विजय देवरकोंडा बहुत जल्द  फिल्म ‘फैमिली स्टार’ में नजर आने वाले हैं| उन्हें आखिरी बार सामंथा रुथ प्रभु के साथ फिल्म ‘खुशी’ में देखा गया था|

रश्मिका का वर्कफ्रंट 

रश्मिका हाल ही में रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ में नजर आयीं थी एनिमल एक सुपरहिट फिल्म थी| एनिमल की ग्रैंड सक्सेस के बाद रश्मिका अब ‘पुष्पा 2: द रूल’ की तैयारी में जुट गई है| इन दिनों वह फिल्म की शूटिंग में व्यस्थ हैं| अल्लू अर्जुन स्टारर ये फिल्म इसी साल 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी| फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं|

यह भी पढ़ें – अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का पहला पोस्टर हुआ रिलीज, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म

About Post Author