‘टॉक्सिक’ टली तो वरुण धवन को मिला बड़ा मौका, पुरानी डेट पर रिलीज होगी फिल्म, बॉबी देओल से सीधी भिड़ंत

KNEWS DESK-यश की फिल्म टॉक्सिक के पोस्टपोन होने से बॉक्स ऑफिस का समीकरण पूरी तरह बदल गया है। इस बदलाव का सबसे बड़ा फायदा वरुण धवन को मिला है, जिनकी फिल्म है जवानी तो इश्क होना है अब अपनी पुरानी रिलीज डेट पर लौट आई है।

पहले है जवानी तो इश्क होना है 5 जून को रिलीज होने वाली थी, लेकिन टॉक्सिक के 4 जून पर आने के ऐलान के बाद डेविड धवन ने इसकी तारीख बदलकर 22 मई कर दी थी। अब जब टॉक्सिक टल गई है, तो फिल्म को फिर से 5 जून 2026 को रिलीज करने का फैसला लिया गया है।

करण जौहर की फिल्म से टली टक्कर

पहले इस फिल्म की टक्कर करण जौहर की चांद मेरा दिल से होने वाली थी। लेकिन अब रिलीज डेट बदलने के चलते वह क्लैश टल गया है, जिससे वरुण की फिल्म को राहत मिली है।

अब बॉबी देओल से सीधी भिड़ंत

हालांकि खतरा अभी भी टला नहीं है। 5 जून को ही बॉबी देओल की फिल्म बंदर भी रिलीज हो रही है। इस फिल्म को अनुराग कश्यप डायरेक्ट कर रहे हैं और निखिल द्विवेदी इसके प्रोड्यूसर हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म में बॉबी देओल एक अलग और दमदार अंदाज में नजर आने वाले हैं।

https://www.instagram.com/p/DXtDLthjNBy/?

है जवानी तो इश्क होना है में मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े भी नजर आएंगी। हालांकि फिल्म के टीजर को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। इस पर डेविड धवन ने सफाई देते हुए कहा कि टीजर में AI का इस्तेमाल किया गया था, लेकिन फिल्म में ऐसा कुछ नहीं होगा।

है जवानी तो इश्क होना है को आईपीएल के बाद रिलीज होने वाली पहली बड़ी फिल्म माना जा रहा है। IPL के दौरान फिल्मों की कमाई पर असर पड़ता है, खासकर वीकेंड पर मैच होने की वजह से दर्शक थिएटर कम जाते हैं।

कौन जीतेगा बॉक्स ऑफिस की जंग?

अब 5 जून को असली मुकाबला वरुण धवन और बॉबी देओल के बीच देखने को मिलेगा। एक तरफ रोमांटिक-ड्रामा है, तो दूसरी ओर इंटेंस और अलग अंदाज की फिल्म। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि दर्शक किसे ज्यादा पसंद करते हैं और बॉक्स ऑफिस पर कौन बाजी मारता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *