उर्फी जावेद ने अंजलि अरोड़ा संग की खूब मस्ती, पैपराजी ने कहा- ‘उसकी मम्मी लग रही हो…’

KNEWS DESK- एक्ट्रेस उर्फी जावेद जो अब अपनी एक्टिंग के वजह से कम और अपने फैशन की वजह से ज्यादा जानीं जाती हैं| वो अक्सर अपने स्टाइल के चलते चर्चा में रहती हैं| अब उर्फी बीती रात एकदम नये लुक में नजर आईं| एक्ट्रेस आइकॉनिक किरदार बाबू भइया के लुक में दिखीं| इस दौरान वह अकेली नहीं बल्कि कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा के साथ नजर आईं| दोनों की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं लेकिन दोनों ट्रोलिंग का शिकार भी बन गईं|

दोनों ने साथ मचाया धमाल

दरअसल, उर्फी जावेद और अंजलि अरोड़ा एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुईं| इस दौरान दोनों ने एक साथ काफी एन्जॉय किया| दोनों यहां से डिनर करके बाहर आईं| जहां सभी उर्फी जावेद के लुक को देख कर हैरान हो गए| उर्फी बाबू भइया के लुक में दिखीं| वहीं अंजलि अरोड़ा ने यहां पर अपने लुक से सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा| अंजलि ने व्हाइट साटन साड़ी को इंडो-वेस्टर्न अंदाज में कैरी किया था| इस लुक में वह काफी बिंदास लगीं|

लोगों ने दोनों को कहा- 'पागल औरत'

उर्फी जावेद और अंजलि अरोड़ा दोनों एक साथ पैपराजी को पोज देती दिखीं| वहीं उर्फी को कच्चा बादाम गर्ल अंजली अरोड़ा के साथ पोज देते हुए पैपराजी ने उनका मजाक उड़ाया और कहा है कि वो अंजली की मम्मी लग रहीं हैं| इसके जवाब में उर्फी बोलीं, अगर बेटी ऐसी हो तो मैं मां बनने के लिए तैयार हूं| अब सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें काफी वायरल हो रहीं हैं| दोनों की फोटोज को कुछ लोग पसंद कर रहे हैं, तो वहीं कुछ उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं| एक यूजर ने इस लिखा, एक छपरी दूसरी छपरी से मिली| दूसरे ने लिखा, दो पागल औरत एक साथ| इसी तरह कई लोगों ने अपनी अपनी राय दी|

About Post Author