टीवी के राम-सीता संग लक्ष्मण ने की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी, अरुण गोविल ने खास तोहफे का किया ऐलान

KNEWS DESK – लम्बे इंतज़ार के बाद सभी रामभक्तों का इंतज़ार खत्म होने वाला है| 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा है| सभी भक्त इस एतिहासिक पल का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं| ऐसे में चारों तरफ श्री राम के नाम की धूम मची हुई है| आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक सभी राम भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं| राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले टीवी के राम सीता और लक्ष्मण दर्शकों को एक खास तोहफा देंगे|

Ram, Sita, Laxman Invited To Ayodhya - Rediff.com

टीवी के राम-सीता और लक्ष्मण ने की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी

वहीं राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले टीवी के राम और सीता और लक्ष्मण अपने फैंस के लिए एक खास तोहफा लेकर आए हैं| हाल ही में अरुण गोविल ने एक ट्वीट कर बताया है कि बहुत जल्द वह ‘हमारे राम आए हैं’ गाना लेकर आने वाले हैं|

सोनू निगम की आवाज में रिलीज होगा गाना

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि ‘चलो भगवान राम, सीत और लक्ष्मण का अयोध्या में स्वागत करते हैं| सोनू निगम की आवाज में गाया हुआ गाना ‘हमारे राम आए हैं’ रिलीज होने वाला है|’ ये गाना 22 जनवरी को रिलीज किया जाएगा, जिसमें अरुण गोविल, सुनील लहरी और दीपिका चिखलिया नजर आएंगे|

अयोध्या पहुंचे टीवी के राम-सीता और लक्ष्मण 

ये तीनों सितारे अयोध्या नगरी पहुंच चुके हैं| सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो सामने आया है, जो खूब वायरल हो रहा है| वीडियो में सीता मां यानी दीपिका लाल कलर की साड़ी पहन, माथे पर बिंदी लगाए नजर आईं| तो वहीं राम-लक्ष्मण यानी अरुण गोविल और सुनील लहरी भी पीले कुर्ते पजामें में दिखाई दिए|

https://www.instagram.com/reel/C2MWX6zPlGi/

बॉलीवुड से लेकर साउथ के सितारों को मिला न्योता

वहीं बॉलीवुड कई सितारों को भी न्योता भेजा गया है| इस दिन की साक्षी बनने के लिए अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, अक्षय कुमार, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा सहित कई सितारे शामिल होने वाले हैं| वहीं साउथ इंडस्ट्री से भी कई सितारों को इन्विटेशन भेजा गया है| इस लिस्ट में रजनीकांत, केजीएफ स्टार यश, धनुष, प्रभास, राम चरण जैसे बड़े शाम शामिल हैं| राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में 4000 साधुओं और संतों सहित देश के सभी लगभग 7000 मेहमानों को भी इस शुभ अवसर के लिए निमंत्रण मिला है|

यह भी पढ़ें – Bigg Boss 17: अभिषेक ने अंकिता लोखंडे-विक्की जैन की खोली पोल, कहा- पति पत्नी मिलकर बनते हैं स्ट्रैटिजी

About Post Author