Bigg Boss 17: अभिषेक ने अंकिता लोखंडे-विक्की जैन की खोली पोल, कहा- पति पत्नी मिलकर बनते हैं स्ट्रैटिजी

KNEWS DESK – बिग बॉस का सीजन 17 चर्चा का विषय बना हुआ है| बिग बॉस के घर में जब से अंकिता लोखंडे और विक्की जैन आए हैं वह सुर्खियों का हिस्सा बने रहते हैं| शो में दोनों हमेशा लड़ते हुए नजर आते हैं| अंकिता-विक्की की लड़ाई देखकर लगता है कि दोनों का रिश्ता लंबे समय तक नहीं चलने वाला है| लेकिन अब अभिषेक ने अंकिता और विक्की की पोल खोल दी है| अभिषेक का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अरुण से अंकिता और विक्की के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं|

Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे के कैप्टेन बनने से पति विक्की जैन को हुई जलन?  ड्यूटी

अभिषेक ने अंकिता और विक्की की खोली पोल 

अभिषेक का एक वीडियो वायरल हो रहा है| जिसमें वो अरुणमहाशेट्टी से बात करते नजर आ रहे हैं| वीडियो में अभिषेक कहते हैं- मैं बताता हूं क्या होता है| ये लोग माइक उतारकर रात को रजाई में बात करते हैं| फिर ये स्ट्रैटिजी बनाते हैं कल की| कि मैं ये बोलूंगा फिर तू मुझसे लड़ेगी तो तू ऊपर दिखेगी| क्योंकि विक्की भाई को पता है वो तो जीतने से रहे| अगर मैं नहीं जीत रहा तो कम से कम मेरी वाइफ तो जीते|

फैन्स ने शेयर किया रिएक्शन 

अभिषेक के इस वीडियो पर फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं| एक फैन ने लिखा- एक दम सही| वहीं दूसरे ने लिखा- ड्रामा करते हैं दोनों| एक ने लिखा- अभिषेक रॉक पति-पत्नी शॉक्ड|

अंकिता-विक्की हुए नॉमिनेट

बिग बॉस में इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, ईशा मालवीय और आयशा खान नॉमिनेट हुए हैं| अब देखना होगा इस हफ्ते घर से कौन बेघर होने वाला है और उनका बिग बॉस का सफर खत्म होने वाला है|

यह भी पढ़ें – नयनतारा ने अन्‍नपूर्णी से हुए विवाद पर मांगी माफ़ी, पोस्ट शेयर कर लिखा ‘जय श्री राम’

About Post Author