जिस जर्मन इन्फ्लुएंसर की तस्वीर विराट कोहली ने की लाइक, वो सारा अर्जुन को करती हैं फॉलो

KNEWS DESK – भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों IPL 2026 में अपने शानदार प्रदर्शन को लेकर सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार चर्चा उनके बल्ले की नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर हुई एक हलचल की वजह से हो रही है।

लाइक से मचा बवाल

दरअसल, हाल ही में विराट कोहली ने एक जर्मन इन्फ्लुएंसर लिजलाज (Lijlaaz) की तस्वीर को लाइक कर दिया। बस फिर क्या था—इस एक लाइक का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। यूजर्स ने उस पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ ला दी और कई लोग इसे “एल्गोरिथ्म गेम” बताने लगे।

कौन हैं लिजलाज?

लिजलाज एक जर्मन इन्फ्लुएंसर हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स हैं। दिलचस्प बात ये है कि वह Royal Challengers Bangalore (RCB) की फैन हैं और कई बार टीम की जर्सी में नजर आ चुकी हैं। इतना ही नहीं, वह विराट कोहली को भी फॉलो करती हैं।

बॉलीवुड कनेक्शन भी मजबूत

लिजलाज सिर्फ क्रिकेट ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड में भी गहरी दिलचस्पी रखती हैं। वह सारा अर्जुन को फॉलो करती हैं, जो आदित्य धर की ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी में अपने किरदार के लिए चर्चा में हैं। इसके अलावा उनकी फॉलोइंग लिस्ट में कैटरीना कैफ, रश्मिका मंदाना, प्रियंका चोपड़ा और जैकलीन फर्नांडिस जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं।

यह पहला मौका नहीं है जब विराट कोहली की सोशल मीडिया एक्टिविटी चर्चा में आई हो। इससे पहले वह अवनीत कौर की पोस्ट लाइक करने को लेकर भी सुर्खियों में आ चुके हैं। उस वक्त उन्होंने सफाई देते हुए इसे “एल्गोरिथ्म की वजह” बताया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *