अब थर्राएगा बॉक्स ऑफिस… 1 जुलाई को ‘Toxic’ की लेडीज करेंगी धमाका, यश ने किया बड़ा ऐलान

KNEWS DESK – साउथ सुपरस्टार यश की अपकमिंग पैन इंडिया फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। यह गैंगस्टर ड्रामा फिल्म पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में है, कभी रिलीज डेट टलने को लेकर तो कभी स्टार कास्ट को लेकर।

पहले यह फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसे पोस्टपोन कर दिया गया। इसके बाद मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के चलते भी फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाई गई। अब फिल्म की नई रिलीज डेट 26 अगस्त 2026 तय की गई है।

1 जुलाई को मिलेगा बड़ा सरप्राइज

अब मेकर्स ने फैंस के लिए एक नया अपडेट शेयर किया है। यश ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए संकेत दिया है कि फिल्म से जुड़ा बड़ा सरप्राइज 1 जुलाई 2026 को सुबह 11:33 बजे सामने आएगा।

पोस्ट में यश ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “शांत हो जाओ… लेडीज आने में थोड़ा टाइम लेती हैं।” इस पोस्ट के बाद फैंस में कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म की फीमेल स्टारकास्ट से जुड़ा कोई खास टीजर या वीडियो सामने आ सकता है।

‘लेडी गैंग’ पर टिकी नजरें

‘टॉक्सिक’ में नयनतारा, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत, तारा सुतारिया और कियारा आडवाणी जैसी बड़ी एक्ट्रेसेस शामिल हैं। अब तक इनका फर्स्ट लुक सामने आ चुका है, लेकिन किसी का भी पूरा टीजर रिलीज नहीं किया गया है।

फैंस को उम्मीद है कि 1 जुलाई को मेकर्स फिल्म की वुमन-कास्ट को लेकर एक स्पेशल टीजर या सरप्राइज वीडियो जारी कर सकते हैं, जिससे फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ जाएगी।

फिल्म की कहानी और कास्ट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कियारा आडवाणी यश के अपोजिट लव इंटरेस्ट के रोल में नजर आएंगी। वहीं नयनतारा उनकी बहन का किरदार निभा सकती हैं। इसके अलावा हुमा कुरैशी का किरदार ‘एलिजाबेथ’ बताया जा रहा है।

कई बार पोस्टपोन होने के बाद अब ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट फाइनल हो चुकी है। यह फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *