थलपति विजय ने अजित कुमार को देखते ही लगाया गले, सिल्वरस्टोन रेसिंग सर्किट का वीडियो वायरल

knews desk – तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता थलपति विजय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विजय अभिनेता अजित कुमार को देखते ही उनकी तरफ दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद वह अजित को गले लगा लेते हैं। दोनों की यह खास मुलाकात ब्रिटेन के सिल्वरस्टोन रेसिंग सर्किट की है, जहां अजित एक रेसिंग इवेंट में हिस्सा लेने पहुंचे थे।

अभिनेता अजित कुमार ब्रिटेन में आयोजित मिशेलिन ली मैन्स कप की सिल्वरस्टोन रेस में शामिल हुए। रेसिंग इवेंट से पहले विजय उनसे मिलने पहुंचे। अजित ने भी विजय का गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों के मिलने का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनकी दोस्ती की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

लंबे समय से दोस्त हैं विजय और अजित

विजय और अजित कुमार तमिल सिनेमा के दो बड़े नाम हैं। दोनों के फैंस लंबे समय से उन्हें एक-दूसरे का प्रतिद्वंद्वी मानते रहे हैं। हालांकि, दोनों कलाकारों के बीच पिछले दो दशकों से अच्छे और दोस्ताना रिश्ते रहे हैं। ऐसे में विजय का अजित की तरफ दौड़कर जाना और उन्हें गले लगाना फैंस के लिए खास मोमेंट बन गया।

तृषा कृष्णन भी पहुंचीं लंदन

विजय केवल अजित को सपोर्ट करने ही नहीं पहुंचे, बल्कि उन्होंने शनिवार को आयोजित रेस को हरी झंडी भी दिखाई। अजित की रेस देखने के लिए विजय के साथ अभिनेत्री राधिका सरतकुमार और तृषा कृष्णन भी लंदन पहुंचीं।

राधिका ने लंदन से तृषा कृष्णन के साथ एक सेल्फी भी शेयर की और अजित को रेस के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि दोनों अभिनेत्रियां एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में लंदन में हैं।

38वें स्थान पर रही अजित की टीम

अजित कुमार एक्टिंग के साथ-साथ मोटरस्पोर्ट्स में भी सक्रिय रहे हैं। इस दौरान वह कई बार हादसों का शिकार हो चुके हैं, हालांकि उन्हें कभी गंभीर चोट नहीं आई। सिल्वरस्टोन राउंड में अजित ने LMP3 Pro/Am कैटेगरी में हिस्सा लिया।

इस रेस में उनकी टीम ‘अजित रेडएंट बाई विराज’ 38वें स्थान पर रही। रेस से पहले विजय का अजित से मिलना और उन्हें गले लगाना अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *