KNEWS DESK – तमिल सिनेमा के सुपरस्टार थलापति विजय एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ दावे हैं। हाल ही में उनकी अपकमिंग फिल्म बताई जा रही ‘जन नायकन’ के टाइटल कार्ड की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें उन्हें “तमिलनाडु के आदरणीय मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय” के रूप में दिखाया गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों से बढ़ी चर्चा
वायरल हो रही इन तस्वीरों को लेकर दावा किया जा रहा है कि फिल्म ‘जन नायकन’ के टाइटल कार्ड में बदलाव किया गया है और विजय के नाम के आगे मुख्यमंत्री का पद जोड़ दिया गया है। इन पोस्ट्स के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच उत्साह और बहस दोनों ही देखने को मिल रही है।

हालांकि, अब तक न तो फिल्म के निर्माताओं और न ही किसी आधिकारिक स्रोत ने इस तरह के टाइटल कार्ड में बदलाव की पुष्टि की है।
‘जन नायकन’ और राजनीतिक चर्चा
थलपति विजय की राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) को लेकर भी लगातार चर्चाएं होती रहती हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल इन तस्वीरों ने फिल्म और राजनीति के बीच बहस को और हवा दे दी है।

कई यूजर्स इन तस्वीरों को फैन-मेड पोस्टर या एडिटेड कंटेंट भी बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे विजय के राजनीतिक भविष्य से जोड़कर देख रहे हैं।
मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं
फिल्म ‘जन नायकन’ के मेकर्स की ओर से अभी तक इस वायरल टाइटल कार्ड या किसी भी तरह के बदलाव पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में इन दावों की पुष्टि नहीं की जा सकती।
सोशल मीडिया पर वायरल इन तस्वीरों को देखकर कुछ फैंस खुशी जाहिर कर रहे हैं, वहीं कई लोग इसे भ्रामक या अनऑफिशियल कंटेंट मान रहे हैं। कमेंट सेक्शन में लगातार बहस और प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।