‘शराब की गंभीर लत ने…’ शुभांगी अत्रे ने तलाक और पति की मौत पर तोड़ी चुप्पी, 22 साल के रिश्ते का दर्दनाक अंत

KNEWS DESK – छोटे पर्दे पर ‘अंगूरी भाभी’ बनकर अपनी मासूम अदाओं से दर्शकों का दिल जीतने वाली शुभांगी अत्रे की असल जिंदगी किसी भावुक फिल्मी कहानी से कम नहीं रही। पर्दे पर उनकी मुस्कान जितनी सच्ची लगती है, उसके पीछे छिपे संघर्ष और दर्द की कहानी उतनी ही गहरी है।

हाल ही में एक इंटरव्यू में शुभांगी अत्रे ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े ऐसे पहलुओं का खुलासा किया, जिसने उनके फैंस को भावुक कर दिया। उन्होंने अपनी शादी, रिश्ते में आई दरार और पूर्व पति पीयूष पूरे के निधन तक की पूरी यात्रा को साझा किया।

स्कूल से शुरू हुई लव स्टोरी

शुभांगी और पीयूष की कहानी स्कूल के दिनों से शुरू हुई थी। लंबे समय तक एक-दूसरे को जानने और समझने के बाद दोनों ने साल 2003 में शादी कर ली। शुभांगी को लगा था कि वह अपने सबसे करीबी दोस्त के साथ जिंदगी की नई शुरुआत कर रही हैं, लेकिन शादी के बाद जो सच्चाई सामने आई, उसने सब कुछ बदल दिया।

https://www.instagram.com/p/DVAgMVqCJAa/?

शुभांगी ने बताया कि शादी के बाद उन्हें पहली बार पता चला कि पीयूष को शराब की गंभीर लत है। यह आदत धीरे-धीरे उनके रिश्ते को कमजोर करती चली गई। शुरुआत में उन्होंने सोचा कि समय के साथ सब ठीक हो जाएगा, लेकिन हालात बिगड़ते चले गए।

https://www.instagram.com/reels/DWjT14kCD9V/

उम्मीद और जिम्मेदारियों के बीच संघर्ष

एक पत्नी और मां के रूप में शुभांगी ने हर संभव कोशिश की कि उनका परिवार बचा रहे। वह अपने करियर में भी व्यस्त रहीं और परिवार की जिम्मेदारियां भी संभालती रहीं। उन्हें उम्मीद थी कि समय के साथ पीयूष बदल जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

लॉकडाउन बना टर्निंग पॉइंट

साल 2020 का लॉकडाउन उनके लिए एक बड़ा मोड़ साबित हुआ। घर में रहने के दौरान उन्होंने पीयूष की हालत को करीब से देखा। उनकी शराब की लत के साथ-साथ स्टेरॉयड्स का सेवन भी उनकी सेहत को बुरी तरह प्रभावित कर रहा था। डॉक्टरों की चेतावनियों के बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ।

रिश्ता बचाने की आखिरी कोशिश

शुभांगी अत्रे ने हार नहीं मानी। उन्होंने पीयूष को रीहैब सेंटर भेजा, समझाने की कोशिश की, लेकिन जब हालात काबू से बाहर हो गए, तो नवंबर 2020 में उन्होंने अलग होने का फैसला लिया। यह फैसला उनके लिए बेहद कठिन था, लेकिन मानसिक शांति के लिए जरूरी भी।

2025: दर्द भरा साल

करीब 22 साल लंबे रिश्ते के बाद अप्रैल 2025 में दोनों का तलाक हो गया। लेकिन कुछ ही महीनों बाद पीयूष पूरे का निधन हो गया। अत्यधिक शराब की वजह से उनका लीवर खराब हो चुका था और मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया। आज शुभांगी अत्रे एक सिंगल मदर के रूप में अपनी बेटी की परवरिश कर रही हैं। उन्होंने अपने जीवन के सबसे कठिन दौर को पार करते हुए खुद को मजबूत बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *