बॉलीवुड किंग खान के घर के बाहर पहुंचे प्रदर्शनकारी, जानें क्यों करना चाहते थे प्रोटेस्ट?

knews desk :- बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान को फैन्स किंग खान नाम से बुलाते हैं| शाहरुख खान की फिल्म जवान सित्म्बेर्ब में रिलीज होगी फैन्स फिल्म को लेकर काफी उत्सुक हैं| शाहरुख खान की फेन फोल्लोइंग भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों  में भी बहुत है| लेकिन अभी शाहरुख के घर के बाहर लोग प्रोटेस्ट करने पहुंचे थे| जिसके चलते मुबई पुलिस ने उनके घर मन्नत के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है| आइये बताते हैं कि क्यों सुपरस्टार के घर के बाहर लोग प्रदर्शन करने पहुंचे थे |

शाहरुख के घर के बाहर प्रदर्शन 

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार फैन्स बेसब्री से कर रहे हैं| फिल्म ‘जवान’ के साथ शाहरुख एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर एक्शन का तड़का लगाने वाले हैं| इस बीच सुपरस्टार के घर मन्नत के बाहर कुछ लोग प्रदर्शन करने पहुंचे थे, जिन्हें मुंबई पुलिस ने रोका| सबके चहेते शाहरुख से लोगों को क्या नाराजगी हो गई और क्यों उनके घर के बाहर प्रदर्शन हो रहा है| जिन्हें लोग इतना प्यार देते हैं उनके घर के बाहर प्रदर्शन करने के लिए लोग क्यों इक्कठा हो गये आपको  वहज बताते हैं|

पुलिस ने घर की  बढ़ाई सुरक्षा  

कुछ लोग  शाहरुख खान के ऑनलाइन गेमिंग ऐप्स और गैंबलिंग को प्रमोट करने से नाराज हैं| लोगों का मानना है कि ऐसी चीजों का प्रचार करने पर युवा पीढ़ी को गलत मैसेज मिलता है| इसीलिए कुछ लोगों ने शाहरुख खान के घर के बाहर प्रोटेस्ट करने की कोशिश की| इसके चलते मुंबई ने ‘मन्नत’ के बाहर सुरक्षा बढ़ा के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है|

प्रोटेस्ट का किया ऐलान 

एक निजी संगठन अनटच यूथ फाउंडेशन ने शनिवार दोपहर को  शाहरुख खान पर ‘ऑनलाइन जुए’ को बढ़ावा देने का आरोप लगाकर विरोध करने का ऐलान किया था| सोशल मीडिया और अन्य मैसेंजिंग ऐप के जरिए मैसेज फैलाया गया था कि ऑनलाइन गैंबलिंग जैसे जंगली रमी, झुपी ऐप का प्रचार करने के खिलाफ, शाहरुख के घर मन्नत के बाहर प्रोटेस्ट किया जाएगा |

अनटच इंडिया फाउंडेशन ने किया प्रोटेस्ट का ऐलान 

अनटच इंडिया फाउंडेशन की तरफ से शनिवार को विरोध करने के लिए लोग शाहरुख खान के घर के बाहर पहुंचने वाले थे| लेकिन पुलिस ने बंदोबस्त बढ़ा दिया और सभी को डिटेन कर बांद्रा पुलिस स्टेशन ले गई| ये प्रोटेस्ट अनटच इंडिया फाउंडेशन नाम की सामाजिक संस्था के अध्यक्ष कृष्णचंद्र अदल के नेतृत्व में किया जा रहा था|

कृष्णचंद्र अदल ने प्रोटेस्ट की बताई वजह 

कृष्णचंद्र अदल ने बताया  कि शाहरुख जैसे बड़े स्टार की बातों को लोग सुनते हैं| वो कई गैंबलिंग ऐप को प्रमोट करते हैं, जिस से युवा पीढ़ी पर गलत असर पड़ता है इसलिए हम लोग चाहते हैं कि ऐसे गैंबलिंग ऐप को प्रमोट नहीं करें वरना हम लोगों को बार-बार प्रोटेस्ट करना पड़ेगा| साथ ही अदल का कहना ये भी है कि अगर पुलिस यंग बच्चों को गैंबलिंग करते देखती है तो गिरफ्तार कर लेती है, जबकि बड़े स्टार्स ये जानते हुए भी कि ये सब गलत है, ऐसी चीजों का प्रमोशन करते हैं|

About Post Author