नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में होगी सबसे बड़ी माइथोलॉजिकल, भव्य स्तर पर बनेगा फिल्म सेट

KNEWS DESK- रामायण का देश में बहुत महत्त्व है देश में रामायण को लेकर लोग धर्म और दिल से सोचते है ऐसे में अगर फिल्म में कोई भी गलत बात का मेसेज लोगों में पहुंचेगा तो लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचेंगी जिससे वाद विवाद होना तय है जिस वजह से फिल्म को धार्मिक विषय को धन में रखते हुए फिल्म का निर्देशन करना होगा| यही नहीं रामायण के बारे में लोगो को बहुत जानकारी है, बच्चों को भी रामायण में क्या हुआ पता है ऐसे में फिल्मों से उम्मीदें बहुत है और लोग इसे देखने के लिए बहुत इच्छुक हैं|

 

नितेश तिवारी की रामायण अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है। इस रामायण को लेकर पिछले दिनों खबरें आई थीं कि रणबीर कपूर राम और आलिया भट्ट सीता के रोल में नजर आ सकते हैं। वहीं, यश का नाम रावण के रोल के लिए सामने आ रहा था। हालांकि, बाद में खबर आई कि यश इस रामायण का हिस्सा नहीं हैं। फ़िलहाल,  स्टार कास्ट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई हैं|

नितेश तिवारी फिल्म को बहुत शानदार बनाना चाहते है और खबर ये भी है कि उन्होंने  शहर के मशूहर vfx एक्सपर्ट नमित मल्होत्रा के साथ हाथ मिलाया है। ‘ ब्रह्मास्त्र’ और हॉलीवुड फिल्म ड्यून और टेनेट के वीएफएक्स के लिए जाने जाते हैं।  अभी तक की जानकारी और फिल्म के सूत्रों से यह अबतक की सबसे बड़ी माइथोलॉजिकल फिल्म साबित होने वाली है।

About Post Author