आदित्य रॉय कपूर संग डेटिंग की खबरों को मिली हरी झंडी, अनन्या पांडे ने पहनी ‘कपूर’ प्रिंटेड टी-शर्ट

KNEWS DESK- बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों आदित्य रॉय कपूर संग अपने रिलेशनशिप को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं| वहीं अब एक बार फिर अनन्या ने ऐसा कुछ कर दिया, जिससे आदित्य संग उनके अफेयर की चर्चाओं ने तेजी पकड़ ली है| दरअसल, एयरपोर्ट से अनन्या का एक वीडियो सामने आया है, जो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है|

सामने आए वीडियो में अनन्या पांडे एयरपोर्ट से निकलती नजर आ रही हैं| जहां वे पिंक कलर के ऑउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं| इसी दौरान एक्ट्रेस की टी-शर्ट ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा| दरअसल, अनन्या के टी शर्ट पर ‘कपूर’ नाम लिखा हुआ है| ये देख यूजर्स ने वीडियो पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है|

सभी यूजर्स वीडियो पर अपने अंदाज में मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं| एक यूजर ने वीडियो पर लिखा कि माथे पर भी आदित्य के नाम का टैटू बनवा लेना चाहिए था| वैसे भी अनन्या को काम ही क्या है| दूसरे यूजर ने लिखा- इसे आदित्य की दुल्हन बनने की बहुत जल्दी है| इसलिए ये आदित्य की तरफ इस चीज को फोर्स कर रही है|

आपको बता दें कि अनन्या और आदित्य को कई बार एक साथ स्पॉट किया गया है लेकिन दोनों ने अब तक अपने रिश्ते के बारे में स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं बताया है| हालांकि अनन्या पांडे ने आदित्य संग अपने इस रिश्ते को लेकर कई हिंट्स दिए हैं| एक्ट्रेस ने करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण पर कुछ ऐसे खुलासे कर दिए थे, जिससे उनके रिश्ते की अटकलें और तेज हो गई|

About Post Author