New Year Bhojpuri Song: अक्षरा सिंह का नया गाना ‘देसी दारू’ सोशल मीडिया पर मचा रहा धमाल, एक्ट्रेस ने गर्ल गैंग के साथ जमकर किया डांस

KNEWS DESK – बस अब कुछ ही दिनों में नए साल 2024 का आगाज होने वाला है| ऐसे में हर तरफ नए साल का जश्न देखने को मिल रहा है| वहीं अब आपकी न्यू ईयर पार्टी को और भी ज्यादा रंगीन बनाने के लिए भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा अपने लेटेस्ट न्यू ईयर ट्रैक के साथ आ गई हैं| एक्ट्रेस का ये गाना सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है सभी गाने को काफी पसंद कर रहे हैं|

Akshara Singh Bhojpuri Song: सिर पर Desi Daru रख थिरकीं Akshara

अक्षरा सिंह का नया गाना ‘देसी दारू’ मचा रहा धमाल

हाल ही में अक्षया सिंह का नया गाना ‘देसी दारू’ रिलीज हुआ है जो सोसल मीडिया पर धूम मचा रहा है| इस गाने में एक्ट्रेस अपनी गर्ल गैंग के साथ जमकर पार्टी एंजॉय करती हुई नजर आ रही हैं| इस  पार्टी सॉन्ग में अक्षरा सिंह का एक अलग ही स्वैग देखने को मिल रहा है, जहां वह सिर पर धारू की बोलत रखकर नाच रही हैं|

https://www.instagram.com/reel/C1URE99B9NH/

अक्षरा के देसी स्वैग ने फैन्स का जीता दिल 

फैंस को उनका ये देसी अंदाज खूब पसंद आ रहे हैं| अक्षरा सिंह की दिलकश अदाओं पर लोग अपना दिल हार बैठें हैं| किसी एक यूजर ने कमेंट करते हुए अक्षरा सिंह को भोजपुरी क्वीन बताया तो किसी ने उनके डांस मूव्स की जमकर तारीफ की| वहीं फैंस अब इस गाने पर धड़ल्ले से रील्स बना रहे हैं|

अक्षरा सिंह ने खुद गाना ये गाना

इस पार्टी सॉन्ग को अक्षरा सिंह ने खुद गाया है| वहीं गाने के लिरिक्स छोटू यादव ने लिखे हैं और छोटू रावत ने म्यूजिक दिया है| गाने के कंपोजर धनंजय सिंह (कान्हा) हैं| वहीं इसको असलम खान ने डायरेक्‍ट और कोरियोग्राफर किया हैं|

अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम है| उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है| वहीं अक्षय ‘बिग बॉस ओटीटी’ में भी नजर आ चुकी हैं|

यह भी पढ़ें – ‘सालार’ के बाद अब इस अवतार में दिखेंगे प्रभास, फिल्म निर्देशक मारुति ने खुद किया ऐलान

About Post Author