सोशल मीडिया पर छाया मनीषा रानी का ‘हीरामंडी’ लुक, वीडियो देख दीवाने हुए फैंस

KNEWS DESK- झलक दिखला जा 11 का खिताब अपने नाम करने वाली मनीषा रानी आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं| लोग मनीषा का नाम सुनते ही काफी खुश हो जाते हैं| मनीषा आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं| वहीं अब मनीषा एकदम नए अंदाज में नजर आई हैं| एक्ट्रेस ने ‘हीरामंडी’ लुक कैरी किया, जिसमें मनीषा बेहद खूबसूरत लग रही हैं|

मनीषा रानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इन्स्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें एक्ट्रेस ‘हीरामंडी’ लुक में नजर आ रही हैं| वीडियो में मनीषा अपनी ख़ूबसूरती का जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं| एक्ट्रेस के एक्सप्रेशंस लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहे हैं| मनीषा के वीडियो में ‘चौदहवीं शराब’ गाना सुनाई दे रहा है| मनीषा रानी का ये पोस्ट नेटफ्लिक्स वालों के साथ कोलैबोरेशन है|

मनीषा रानी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है| एक्ट्रेस के वीडियो पर से फैंस अपनी नजरें हटा नहीं पा रहे हैं| एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा कि संजय लीला भंसाली मनीषा को कास्ट करना भूल गए| दूसरे यूजर ने लिखा- मनीषा कितनी प्यारी लग रही है| वहीं एक फैन ने मनीषा को सलाह दी कि मनीषा इस लुक में फोटो जरुर अपलोड करना|

About Post Author