अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 की रिलीज डेट बढ़ेगी आगे! एडिटर ने छोड़ी फिल्म

KNEWS DESK – अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म पुष्पा 2 को लेकर चर्चा में हैं| फैन्स भी फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं| पुष्पा 2 के कई गाने भी आ चुके हैं| जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है| लेकिन अब फिल्म को लेकर एक जानकारी सामने आई है| कि फिल्म के एडिटर रुबेन ने फिल्म छोड़ दी है| वहीं फिल्म के डायरेक्टर सुकुमार का कहना है कि इससे फिल्म के रिलीज पर कोई असर नहीं होगा|

अल्लू अर्जुन के फैंस का इंतजार हुआ खत्म, आ रही है “पुष्पा 2”… - Latest  Hindi News: Breaking News, Samachar, and Headlines Today

एडिटर एंटनी रुबेन ने छोड़ी फिल्म 

एंटनी रुबेन ने पुष्पा को एडिट किया था| इसके अलावा एडिटर ने जवान जैसी सुपरहिट फिल्मों को भी एडिट किया है| लेकिन अब खबर आ रही है कि रुबेन ने अपने बिजी शेड्यूल की वजह से फिल्म को छोड़ दिया है| इस समय वो एटली और वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन के लिए काम कर रहे हैं| वो इस फिल्म को न सिर्फ एडिट कर रहे हैं बल्कि वो इसके एसोसिएट प्रोड्यूसर भी हैं| इसके साथ ही उन्होंने एक और फिल्म के लिए कमिटमेंट किया हुआ है| इस वजह से वो ‘पुष्पा 2’ के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे|

सुकुमार ने नवीन नूली से की बात 

एंटनी के फिल्म छोड़ने के बाद अल्लू अर्जुन और सुकुमार फिल्म की एडिटिंग के लिए नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले एडिटर नवीन नूली से डिस्कस कर रहे हैं| इससे पहले नविन नूली सुकुमार के साथ जूनियर एनटीआर की फिल्म नन्नकू प्रेमथो में काम कर चुके हैं| इसके साथ ही उन्होंने प्रभास की रंगस्थलम को भी एडिट कर कर चुके हैं| वहीं एडिटर के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो पवन कल्याण की तेलुगू फिल्म ओजी सितम्बर में रिलीज होने वाली है|

यह भी पढ़ें – अगर आप इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार को देंगे वोट, तो मुझे नहीं जाना पड़ेगा जेल: अरविंद केजरीवाल

About Post Author