महेश बाबू की ‘गुंटूर कारम’ की बॉक्स ऑफिस पर रफ़्तार हुई धीमी, तीसरे दिन फिल्म ने किया इतना कलेक्शन

KNEWS DESK – महेश बाबू की फिल्म गुंटूर कारम 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गयी है| इस फिल्म से महेश बाबू ने लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर कमबैक किया है| एक्टर के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे| अब 12 जनवरी को गुंटूर कारम रिलीज हो चुकी है और इसे फैंस का ढेर सारा प्यार मिल रहा है| लेकिन फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन बेहद कम कलेक्शन किया है|

गुंटूर कारम ने मचाया बवाल पहले दिन बटोरे 94 करोड़, आज ही देखें - Khabar  Bazars

महेश बाबू की फिल्म गुंटूर कारम 

महेश बाबू की फिल्म ने ओपनिंग डे पर बंपर कमाई की थी लेकिन उसके बाद से कलेक्शन काफी कम हो गया है| वीकेंड पर फिल्म के शानदार कलेक्शन करने की उम्मीद थी| अब फिल्म का तीसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है जिसे देखकर कहा जा सकता है कि कलेक्शन में पहले दिन की तुलना में काफी गिरावट हुई है|

गुंटूर कारम का कलेक्शन 

गुंटूर कारम वीकेंड पर भी ओपनिंग डे जितना कलेक्शन नहीं कर पाई है| फिल्म को क्रिटिक और ऑडियन्स के मिक्स रिव्यू मिले हैं| ओपनिंग डे जितना क्रेज फैंस में देखने को नहीं मिल रहा है| वीकडे पर ये कलेक्शन और कम होने वाला है|

फिल्म का तीसरे दिन का कलेक्शन 

रिपोर्ट के मुताबिक गुंटूर कारम ने तीसरे दिन 14.25 करोड़ का कलेक्शन किया है| फिल्म ने पहले दिन 41.3 करोड़ और दूसरे दिन 13.55 करोड़ का कलेक्शन किया था| दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में करीब 67 प्रतिशत की गिरावट देखी गई थी| फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो तीनों दिनों में फिल्म ने 69.10 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है| फिल्म को 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने में ज्यादा समय नहीं लगने वाला है|

हनुमान ने महेश बाबू की फिल्म को छोड़ा पीछे 

12 जनवरी को गुंटूर कारम के साथ तेजा सज्जा की फिल्म हनु मान भी रिलीज हुई थी| इस फिल्म को क्रिटिक और ऑडियन्स दोनों के ही अच्छे रिव्यू मिले हैं| ओपनिंग डे पर ये फिल्म गुंटूर कारम जैसी कमाई नहीं कर पाई थी लेकिन तीसरे दिन इसने महेश बाबू की फिल्म को पीछे छोड़ दिया है| हनु मान ने तीसरे दिन 15.50 करोड़ का कलेक्शन किया है|

यह भी पढ़ें –अमिताभ बच्चन ने प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या में खरीदा प्लॉट, 14.5 करोड़ है कीमत

About Post Author