अमिताभ बच्चन ने प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या में खरीदा प्लॉट, 14.5 करोड़ है कीमत

KNEWS DESK – अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तारीख नजदीक आ रही है ऐसे में अमिताभ बच्चन ने समारोह से पहले एक खास काम किया है| एक्टर ने अयोध्या में घर बनाने के लिए 14.5 करोड़ का प्लॉट खरीदा है| एक रिपोर्ट के मुताबिक अमिताभ बच्चन ने मुंबई स्थित डेवलपर द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा से 7 स्टार एन्क्लेव द सरयू में ये प्लॉट खरीदा है| रिपोर्ट्स के मुताबिक द सरयू का लॉन्च भी 22 जनवरी को होने वाला है| जिस दिन अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह होने वाला है| इस मंदिर का उद्घाटन पीएम मोदी करने वाले हैं|

अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में खरीदी करोड़ों की जमीन, राम मंदिर के करीब बनाएंगे  नया आशियाना - Amitabh bachchan buys plot in ayodhya near ram mandir worth  crores to build new home

प्रोजेक्ट के बारे में अमिताभ बच्चन ने कहा 

अमिताभ बच्चन ने द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा के साथ प्रोजेक्ट के बारे में बात की| अमिताभ बच्चन ने कहा- मैं अयोध्या में द सरयू के लिए द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा के साथ इस जर्नी को शुरू करने के लिए एक्साइटेड हूं| ये एक ऐसा शहर है जो मेरे दिल में एक विशेष जगह रखता है| अयोध्या की शाश्वत आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक समृद्धि ने भौगोलिक सीमाओं से परे एक इमोशनल कनेक्शन बनाया है| यह अयोध्या की आत्मा में एक जर्नी की शुरुआत है| मैं वैश्विक आध्यात्मिक राजधानी में अपना घर बनाने की आशा कर रहा हूं|

अमिताभ बच्चन का जन्म प्रयागराज में हुआ था| प्रयागराज से अयोध्या का रास्ता 4 घंटे का है| अब उन्होंने अयोध्या में प्लॉट ले लिया है| जो राम मंदिर से सिर्फ 15 मिनट की दूरी पर है| वहीं द सरयू से अयोध्या एयरपोर्ट 30 मिनट की दूरी पर है|

वर्कफ्रंट

अमिताभ बच्चन आखिरी बार फिल्म गणपत में टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन के साथ नजर आए थे| ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी| उनके पास प्रोजेक्ट्स की लाइन लगी हुई है| वह प्रभास के साथ कल्कि 2898 एडी में नजर आने वाले हैं| इसके अलावा वह रजनीकांत के साथ भी फिल्म में नजर आएंगे| फिल्म को लेकर कुछ समय पहले ही अनाउंसमेंट हुई है|

यह भी पढ़ें – अंकिता लोखंडे के सपोर्ट में आईं राखी सावंत, विक्की की मां को लेकर बोलीं- ‘सासू मां कैकेयी मत बनो…’

About Post Author