अंकिता लोखंडे के सपोर्ट में आईं राखी सावंत, विक्की की मां को लेकर बोलीं- ‘सासू मां कैकेयी मत बनो…’

KNEWS DESK- सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 इस समय लगातार चर्चा में बना हुआ है| वहीं फैमिली वीक में विक्की जैन की मां ने शो में आकर अंकिता लोखंडे से अपनी नाराजगी जाहिर की थी| उन्होंने यह भी बताया था कि जब अंकिता ने विक्की को लात मारी, तो विक्की के पापा ने सीधा अंकिता की मां को फोन कर दिया था| ये बात अंकिता को काफी बुरी लगी| वहीं, विक्की की सासू मां के इस बर्ताव पर कई सेलेब्स ने अपनी राय दी है और इस लिस्ट में अब राखी सावंत का नाम भी जुड़ गया है|

राखी सावंत बिग बॉस को काफी फॉलो करती हैं और वह बिग बॉस 17 भी देख रही हैं| राखी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अंकिता लोखंडे का फुल सपोर्ट कर रही हैं और एक्ट्रेस की सासू मां को शांत रहने की सलाह दे रही हैं| राखी सावंत वीडियो में बोलती दिख रही हैं, हेलो दोस्तों, मैं अंकिता की सास से कहना चाहती हूं कि सास भी कभी बहू थी| पति-पत्नी के बीच क्यों कबाब में हड्डी बन रही हो? एक बार आपके बेटे, विक्की जीजाजी ने बहू का हाथ पकड़ लिया, शादी कर ली तो उनके आपस के झगड़ों में क्यों पड़ रही हो? सासू मां शांति से बैठो ना| खाना-पीना खाओ, ऐश करो सासू मां|

Ankita Lokhande देने वाली हैं गुड न्यूज! साड़ी में छुपाया बेबी बंप -  Bollywood Site

इसके आगे राखी सावंत ने यह भी कहा, अंकिता वैसे भी ये ट्रॉफी जीतने वाली है| बिग बॉस अंकिता ही ये ट्रॉपी जीतेगी| मैंने ये भविष्यवाणी कर दी है| हमारी… मराठी मुलगी अंकिता ही शो जीतने वाली है| तब भी तो तुम बहुत खुशी मनाओगी कि हाय मेरी बहू जीत गई, मेरी बहू जीत गई| अरे ऐसे मत करो अंकिता की सास| शांति से बैठो| बेटे-बहू के बीच में मत बोलो इतना| हमारे घर भी हुए हैं झगड़े| हमारी मां कभी नहीं बोलती थी| बहू की इज्जत करो| तुम्हारी बेटी की भी इज्जत होगी फिर|

राखी सावंत ने आगे कहा, हम अंकिता से बहुत प्यार करते हैं| अंकिता तो मेरी बहन है| मैं तो आपसे घर में मिली भी थी| आपको याद है? मैं आई थी| आप तो मुझे देवी जैसे लगती थीं| अचानक से ऐसे कैसे हो गए आप? कैकेयी न बनो माताजी| घर बसाओ| घर मत तोड़ो| दोनों का घर मत तोड़ो माताजी| दोनों का घर बसाओ| मिलती हूं मैं आपसे आकर| मेरी मत सटकाओ माताजी| विक्की जीजा हमारा बड़ा अच्छा लड़का है| अच्छा पति है| उसे प्यार से बताओ कि अपनी बीवी का साथ दो| बिग बॉस हाउस है| यहां तो लफड़े-झगड़े होते रहते हैं| इसमें क्या बड़ी बात है? वो आपकी बहू है| बहू नहीं आपकी बेटी है अंकिता| प्यार से रखो माताजी|

About Post Author