सानिया मिर्जा ने इंस्टाग्राम से हटाई पति शोएब मलिक की तस्वीर, तलाक की खबरों ने पकड़ा जोर

KNEWS DESK- पिछले लंबे समय से सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के तलाक की ख़बरें लगातार चर्चा में बनी हुई हैं| वहीं अब सानिया ने कुछ ऐसा कर दिया है, जिससे दोनों की तलाक की ख़बरों ने तेजी पकड़ ली है| सानिया जो सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं| उन्होंने अब अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने पति शोएब मलिक की सभी फोटोज हटा दी हैं| इससे एक बार फिर से शोएब और सानिया के अलग होने की अटकलों ने जोर पकड़ लिया है|

शोएब मलिक ने अपने इंस्टाग्राम बायो से सानिया मिर्जा से शादीशुदा होने की जानकारी हटा दी है| इससे पहले उन्होंने अपने बायो में अपने आप को एक सुपरवुमन का पति बताया था| तलाक लेने की लगातार चल रही अफवाहों के बीच कथित तौर पर जब शोएब से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, खबरें चल रही हैं, ताल्लुकात अच्छे नहीं हैं, आप क्या कहना चाहते हैं?

आपको बता दें, सानिया और शोएब का इजहान नाम का एक बेटा है, जिसका जन्म 2018 में हुआ था| सानिया मिर्जा अक्सर अपने प्यारे बेटे के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं और इससे पता चलता है कि वह उनकी सबसे बड़ी ताकत हैं|

ऐसी भी अटकलें हैं कि शोएब पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयशा उमर के साथ गुपचुप तरीके से रिलेशनशिप में थे| इसी वजह से पत्नी सानिया और उनके बीच अनबन हुई| हालांकि आयशा ने उन अफवाहों को खारिज कर दिया, जिसमें दावा किया गया था कि वह कभी भी किसी शादीशुदा आदमी के साथ संबंध नहीं बनाएंगी|

वहीं भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सानिया ने कुछ दिन पहले एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें लिखा था- जब कोई चीज आपके दिल के सुकून को खत्म करती है तो उसे जाने दें| सानिया के इस पोस्ट ने बहुत सारे लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा और फैन्स ने भी मान लिया कि कपल ने फाइनली अलग होने का फैसला कर लिया है|

About Post Author