करीना कपूर ने शाहरुख खान के बर्थडे बैश की इनसाइड फोटोज कीं शेयर, गर्ल गैंग के साथ जलवे बिखेरती आईं नजर बेबो

KNEWS DESK – बॉलीवुड किंगखान ने 2 नवंबर को अपना 58वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है| शाहरुख ने अपने बर्थडे पर एक खास पार्टी का आयोजन भी किया था| इस पार्टी में एक्टर के करीबी दोस्त शामिल हुए थे, जिसमें बेबो करीना कपूर खान से लेकर करिश्मा कपूर पहुंची| करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर शाहरुख के बर्थडे की इनसाइड फोटोज शेयर की हैं| जिसमें वो अपनी गर्ल गैंग के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं|

करीना ने शेयर की तस्वीरें 

करीना कपूर खान ने किंग खान के बर्थडे बैश की कुछ फोटोज अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर की हैं| इन फोटोज में एक्ट्रेस अपनी गर्ल गैंग के साथ फुल पार्टी मोड में नजर आ रही हैं| पहली फोटो में करीना कपूर ने एक कैप्शन भी लिखा है, जिसमें उन्होंने लिखा- ‘सिनेमा का जश्न मनाते हुए…खुद बादशाह और मेरी प्यारी पूजा’| दूसरी फोटो में करीना के साथ करिश्मा और अमृता अरोड़ा पोज देती नजर आ रही हैं| इस फोटो के साथ बेबो ने लिखा- “बादशाह हम आपके लिए”| पूजा शाहरुख खान की मैनेजर हैं, उनका बर्थडे भी सेम डे को होता है|

व्हाइट ड्रैस में बेहद हॉट लगीं करीना

बादशाह के बर्थडे पार्टी पर करीना कपूर खान व्हाइट सैटिन ड्रेस में नजर आईं| इसके साथ उन्होंने हेयर ओपन रखे, जिसमें वे काफी हॉट लगीं| करिश्मा कपूर भी इस दौरान शिमरी ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही थीं| अमृत अरोड़ा भी इस दौरान काफी अच्छी लगीं| उन्होंने ब्लू को-अर्ड सेट के साथ मैचिंग ब्लैजर कैरी किया हुआ था| तीनों बेस्ट फ्रेंड्स इस दौरान पार्टी वाइब देती नजर आईं|

डंकी का टीजर

किंग खान के बर्थडे पर उन्होंने अपने फैंस को एक रिटर्न गिफ्ट भी दिया है| उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी अपकमिंग फिल्म डंकी की टीजर रिलीज हुआ है, जिसे दर्शकों की तरफ से काफी पसंद किया जा रहा है| फैंस अब किंग खान की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं|

About Post Author