काजल राघवानी के सिर से उठा पिता का साया, इमोशनल पोस्ट शेयर कर बोलीं- ‘आपकी यादें हमेशा साथ रहेंगी’

KNEWS DESK – भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस काजल राघवानी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्ट्रेस ने अपने पिता को खो दिया है। काजल ने सोशल मीडिया के जरिए अपने पिता के निधन की जानकारी फैंस के साथ शेयर की और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

काजल राघवानी ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि पिता का जाना उनके जीवन की सबसे बड़ी क्षति है। उन्होंने अपने पिता को याद करते हुए कहा कि उनके दिए संस्कार और उनकी यादें हमेशा उनके साथ रहेंगी।

पिता को याद कर भावुक हुईं काजल

काजल ने अपनी पोस्ट में लिखा, “पापा आपका जाना मेरे जीवन के लिए एक असहनीय क्षति है। आपके द्वारा दिए गए संस्कार और आपकी यादें हमेशा हमारे साथ रहेंगी। ईश्वर आपकी पुण्य आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें। भावभीनी श्रद्धांजलि।”

एक्ट्रेस की इस पोस्ट के बाद फैंस और भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने उन्हें सांत्वना दी। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने कमेंट कर काजल और उनके परिवार को इस मुश्किल समय में हिम्मत रखने की बात कही।

https://www.instagram.com/p/DawuwNITLgE/

फैंस ने दी श्रद्धांजलि

काजल के पिता के निधन की खबर सामने आते ही फैंस भावुक हो गए। कई लोगों ने कमेंट बॉक्स में दुख जताते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

एक यूजर ने लिखा, “भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और आपको इस दुख को सहने की शक्ति दे।” वहीं, कई अन्य फैंस ने भी काजल के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

‘भोजपुरी बवाल’ में नजर आएंगी काजल

वर्कफ्रंट की बात करें तो काजल राघवानी भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेसेस में शामिल हैं। वह लगातार फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज में सक्रिय रहती हैं।

हाल ही में काजल रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ का हिस्सा बनी हैं। इस शो का टीजर भी रिलीज हो चुका है, जिसमें उनका दमदार अंदाज देखने को मिला। शो में काजल के साथ पवन सिंह, निरहुआ, आम्रपाली दुबे और तेज प्रताप यादव जैसे कई बड़े नाम नजर आएंगे। यह शो 2 अगस्त से शुरू होने जा रहा है।